आवेश खान ने पटका हेल्मेट फिर... RCB को घुटनों पर लाने के बाद खान यह क्या करने लगे
Updated on
11-04-2023 10:46 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गजब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम के KGF यानी विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लिसिस सबका बल्ला जमकर बोला। तीनों बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक भी जड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी को 213 रन का लक्ष्य दिया, जिसको राहुल की टीम ने पूरे 20 ओवर में चेज किया। मैच काफी ज्यादा रोमांचक हो गया था। मैच की अंतिम गेंद तक विनर नहीं मिल पाया था। ऐसे में जब लखनऊ को आखिरी गेंद पर 1 रन की दरकार थी तो हर्षल पटेल ने स्ट्राइक पर मौजूद आवेश खान से गेंद मिस करा दी थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रन भागा और पूरा भी किया। मैच जीतने के बाद जो लखनऊ के खिलाड़ियों ने जश्न बनाया वो देखने वाला था।
आवेश खान ने जमीन पर पटका हेल्मेट
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके आवेश खान ने रन पूरा करने के बाद अपना हेल्मेट उतारकर जोर से जमीन पर पटका। वहीं नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर खड़े रवि बिश्नोई ने तो खुशी के मारे पूरे मैदान में दौड़ना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं बल्कि वह खुशी के मारे दीपक हुड्डा पर भी छलांग लगा दी थी। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के डगआउट का भी मैच जीतने के बाद रिएक्शन सातवें आसमान पर था।
गौतम गंभीर, विजय धैया, कप्तान केएल राहुल सब दहाड़ते हुए नजर आए। गंभीर ने तो मैच के बाद चिन्नास्वामी में बैठे आरसीबी के फैंस को ट्रोल भी किया। उन्होंने अपनी ऊंगली को मुंह पर रख कर बैंगलोर के फैंस को खामोश करने का ईशारा किया। इसके अलावा आरसीबी के खिलाड़ी और उनके चाहने वालों के चेहरे पर मातम परसा हुआ था। बहरहाल लखनऊ सुपर जायंट्स के इस सेलिब्रेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…