Select Date:

यौन शोषण मामले में अविमुक्‍तेश्‍वरानंद सरस्‍वती पहुंचे इलाहाबाद हाईकोर्ट, अग्रिम जमानत की याचिका लगाई

Updated on 24-02-2026 01:31 PM
प्रयागराज: शंकराचार्य स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद सरस्‍वती पर दर्ज यौन शोषण का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। मंगलवार को शंकराचार्य ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर जल्‍द सुनवाई हो सकती है। इस बीच, प्रयागराज पुलिस शंकराचार्य से इस मामले में पूछताछ भी कर सकती है। स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आरोप है कि माघ मेले के दौरान उनके शिविर में नाबालिग बटुकों के साथ यौन शोषण हुआ था। शाकुंभरी पीठाधीश्‍वर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की याचिका पर लोअर कोर्ट ने शंकराचार्य पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

झूंसी थाने में दर्ज है मुकदमा

गौरतलब है कि एडीजे रेप एवं पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के निर्देश पर ज्योतिष्‍पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 351 (2) और पॉक्‍सो एक्‍ट की धाराएं भी लगाई हैं।


हरदोई में पुलिस ने दोनों बटुकों के बयान किए दर्ज

इस मामले में पुलिस नाबालिग शिष्‍यों का कलमबंद बयान और वीडियो रिकॉर्डिंग पर बयान दर्ज कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि दोनों बटुकों ने एफआईआर में दर्ज यौन उत्‍पीड़न के बयान को ही दोहराया है। हरदोई में दोनो लड़कों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस टीम प्रयागराज वापस लौट आई है।

क्‍या बोले शंकराचार्य के वकील

दूसरी ओर, शंकराचार्य स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद के वकील श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर और कोर्ट के आदेश में सबूतों का जिक्र नहीं था हम निचली अदालत, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तीनों में कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हैं। गिरफ्तारी करना या ना करना पुलिस की समझदारी पर निर्भर है। अगर वे गिरफ्तारी करते हैं तो ये उनके लिए बहुत खतरनाक होगा। आग से खेलने जैसा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.