वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर देश के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर साल 30 लाख से अधिक घरेलू और 2 लाख विदेशी पर्यटक इस मंदिर में आते हैं। इस मंदिर में सालाना 4 से 5 करोड़ रुपये का चढ़ावा आता है जो इसे देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक बनाता है। मंदिर के 3 गुंबदों में से 2 में सोने की परत चढ़ी हुई है।
