अयोध्या, ट्रिपल तलाक का फैसला... विदाई समारोह में जस्टिस नजीर ने संस्कृत श्लोक के साथ खत्म किया संबोधन
Updated on
05-01-2023 04:03 PM
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एस. अब्दुल नजीर ने अपने विदाई कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारतीय न्यायपालिका को लैंगिक असमानताओं से मुक्त कहना वास्तविकता से कोसों दूर है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित विदाई समारोह में जस्टिस नजीर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अपनी स्थापना के बाद से एक लंबा सफर तय कर चुकी है और भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ के मार्गदर्शन में आज के समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है, लेकिन सुधार की गुंजाइश फिर भी मौजद है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में जस्टिस नजीर का बुधवार अंतिम दिन था। विदाई समारोह में जस्टिस नजीर ने संस्कृत के श्लोक के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज में गलत सूचना के कारण लोग स्थिति को गलत मान लेते हैं और आज की स्थिति पहले जैसी गंभीर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण से अधिक प्रभावी विकास का कोई साधन नहीं है। न्यायमूर्ति नजीर राजनीतिक रूप से संवेदनशील अयोध्या भूमि विवाद और तीन तलाक का मुद्दा और निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार घोषित करने समेत कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…