Select Date:

आजाद इंजीनियरिंग के IPO​​​​​​​ का शेयर अलॉटमेंट 26 दिसंबर को, 2024 में शनिवार-रविवार के अलावा 14 दिन कारोबार नहीं

Updated on 25-12-2023 01:59 PM

शेयर बाजार आज यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के कारण बंद है। NSE और BSE इंडेक्स पर इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। ये लगातार तीसरा दिन है जब बाजार में कारोबार नहीं हो रहा है। इससे पहले 23 दिसंबर को शनिवार और 24 दिसंबर को रविवार होने के कारण भी बाजार बंद था।

शनिवार और रविवार के अलावा 2024 में 14 दिन नहीं होगा कारोबार
अगले साल यानी 2024 में शनिवार और रविवार के अलावा 14 दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर, 8 मार्च को महा शिवरात्रि, 25 मार्च को होली, 29 मार्च गुड फ्राइडे, 11 अप्रैल ईद, 17 अप्रैल रामनवमी, 1 मई महाराष्ट्र दिवस, 17 जून बकरीद, 17 जुलाई मुहर्रम, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती, 1 नवंबर पर दिवाली, 15 नवंबर गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के IPO का शेयर अलॉटमेंट मंगलवार को
आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के IPO के तहत मंगलवार यानी 26 दिसंबर को शेयर्स का अलॉटमेंट होना है। वहीं शेयर बाजार में इसके शेयर्स की लिस्टिंग 28 दिसंबर को होगी। यह इश्यू 20-22 दिसंबर तक निवेश के लिए खुला था। IPO के प्राइस बैंड ₹499-₹524 था। ₹740 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड एयरोस्पेस कॉम्पोनेंट्स और टरबाइन्स की मैन्युफैक्चरर कंपनी है।

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (22 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 241 अंक की तेजी के साथ 71,106 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 94 अंक की तेजी रही। यह 21,349 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.