बाप बाप होता है... क्रिकेट में कोहली तो फुटबॉल में छेत्री के नाम से कांपता है पाकिस्तान
Updated on
22-06-2023 08:57 PM
नई दिल्ली: सैफ चैंपियनशिप 2023 में सुनील छेत्री की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर किया। पहले ही मैच में टीम इंडिया ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को जमकर धोया। भारत ने पाकिस्तान को 4-0 की करारी शिकस्त दी। इस वक्त पूरे देश में जमकर भारतीय फुटबॉल टीम की सरहाना हो रही है।
क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ जब भी खेलने की बात आती है तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है। वहीं अब जब फुटबॉल में पाकिस्तान से मैच हुआ तो भारत के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सुनील छेत्री ने कमाल कर दिया। तो एक बात तो तय है कि क्रिकेट में पाकिस्तान टीम कोहली और फुटबॉल में छेत्री से खौफ खाती होगी। दोनों का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ कमाल का है।
सुनील छेत्री ने पाक के खिलाफ डेब्यू करते हुए मारा था गोल आपको बता दें कि सुनील छेत्री ने भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। छेत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही गोल दागा था और गजब किया था। इसके बाद छेत्री ने बीते 21 जून को पाकिस्तान के साथ खेले गए सैफ कप के मैच में हैट्रिक जड़ दी। उनकी हैट्रिक की बदौलत भारत, पाकिस्तान को 4-0 से हराने में सफल रही। अब तक छेत्री ने पाक के खिलाफ कुल 4 गोल दागे हैं।
विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कुल 23 पारियों 60.23 की औसत से 1024 रन बनाए हैं। उनका दोनों फॉर्मेट मिलाकर पाकिस्तान के खिलाफ स्ट्राइक रेट 107.67 का रहा है। उनका वनडे में पाक के खिलाफ सर्वादिक स्कोर 183 रहा है। जबकि टी20 में 82।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…