बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयरों में भारी गिरावट, बिक गए 1.2 करोड़ शेयर!
Updated on
13-09-2024 07:02 PM
नई दिल्ली: बाबा रामदेव से जुड़ी कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयरों में आज भारी गिरावट आई। कंपनी का शेयर बीएसई पर 4% से गिरावट के साथ 1850 रुपये पर आ गया। यह गिरावट एक ब्लॉक डील के बाद हुई। इसमें कंपनी के 1.2 करोड़ शेयर यानी 3.3% हिस्सेदारी की अदलाबदली हुई। इस डील की वैल्यू करीब 2,223.4 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस डील के लिए फ्लोर प्राइस 1,815 रुपये तय की गई थी। माना जा रहा है कि प्रमोटर्स ने यह हिस्सेदारी बिक्री की है। हालांकि इस लेन-देन में शामिल पक्षों और डील के साइज के बारे में आधिकारिक विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।
11.15 बजे कंपनी का शेयर 3.25% की तेजी के साथ 1867.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
पतंजलि फूड्स ने एक जुलाई को घोषणा की थी कि उसके बोर्ड ने अपनी मूल कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के नॉन-फूड बिजनस के 1,100 करोड़ रुपये में चरणबद्ध अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। 30 जून, 2024 तक, पतंजलि आयुर्वेद के पास पतंजलि फूड्स में 32.4% हिस्सेदारी थी। पतंजलि फूड्स के पोर्टफोलियो में रुचि सोया फ्रैंचाइज़ी के तहत खाद्य तेल, बिस्कुट, कुकीज, नाश्ता अनाज और नूडल्स शामिल हैं। उसके नॉन-फूड बिजनस में टूथपेस्ट, शैम्पू और साबुन शामिल हैं। पिछले एक साल में, पतंजलि फूड्स के शेयरों में 43.7% की तेजी आई है। इस साल इसमें 18.7% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले छह महीनों में यह स्टॉक 38.5% चढ़ा है।
कीड़ा मिलने का दावा
इस बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर में पतंजलि नूडल्स में कीड़ा पाए जाने का एक मामला सामने आया है। एक कस्टमर ने दावा किया है कि जब उसने नूडल्स को पकाने के लिए पानी में डाला तो उसमें कीड़े तैरने लगे। यह मामला जबलपुर के कटंगी इलाके का है। नूडल्स पर पैकेजिंग डेट मई 2024 और एक्सपायरी डेट जनवरी 2025 दर्ज है। नूडल्स पैकेट में कीड़े निकलने के बाद कस्टरमर अंकित सेंगर ने इसकी शिकायत नेशनल कंज्यूमर फोरम में की। इसके बाद खाद्य अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…