बाबर आजम भारत पहुंचते ही 'भगवामय' हुए, वेलकम से चौंधिया गईं आंखें, अब लिखी दिल की बात
Updated on
28-09-2023 01:41 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को भारत पहुंची। यहां उसे विश्व कप में हिस्सा लेना है। पाकिस्तान टीम ने 2016 के बाद पहली बार भारत की यात्रा की है। जब पाकिस्तानी खिलाड़ी हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे तो सुरक्षा कर्मियों की ओर से रोके गए उत्साहित प्रशंसकों की भीड़ ने टीम के कप्तान बाबर आज़म और अन्य खिलाड़ियों का शानदार वेलकम किया। दूसरी ओर, हर खिलाड़ी को गले में शाल जैसा कुछ पहनाकर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।
रोचक बात यह है कि बाबर आजम को पहनाए गए शाल का रंग भगवा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से शेयर वीडियो में वह गले में भगवा रंग का शाल पहने दिख भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पर कॉमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान में लंबे समय से कई विवाद चल रहे हैं। उसमें कश्मीर और आतंकवादी गतिविधियां सबसे बड़ा मुद्दा है। यही वजह है कि भारत ने पाकिस्तान से किसी भी द्विपक्षीय सीरीज खेलना बंद कर दिया है।
खैर, पाकिस्तान का भारत में भव्य स्वागत हुआ और खिलाड़ियों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पर खुशी व्यक्त की। टीम के कप्तान बाबर आजम, स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय अधिकारियों के साथ-साथ भीड़ को भी धन्यवाद दिया। रिजवान ने एक्स डॉट कॉम पर लिखा- अद्भुत स्वागत। सब कुछ बहुत सहज था। अगले 1.5 महीनों का इंतजार कर रहा हूं।
बाबर और शाहीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कीं। पाकिस्तान के कप्तान ने लिखा कि वह भारत में प्यार और समर्थन से अभिभूत हैं, जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन इस भव्य स्वागत बताया। उल्लेखनीय है कि विश्व कप में 10 अलग-अलग स्थानों पर 46 दिनों में 48 मैच होंगे, जिसका समापन 19 नवंबर को फाइनल में होगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…