Select Date:

बाबर आजम भी पाकिस्तान को नहीं दिला पाए जीत, कॉन्वे ने लगाई गेंदबाजों की क्लास

Updated on 12-01-2023 09:00 PM
कराची: पाकिस्तान को न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में करारी हार मिली। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 79 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। डेवॉन कॉन्वे की शतकीय पारी की मदद से पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 261 रन बनाए। जवाब में कप्तान बाबर आजम के अलावा पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज फेल रहे और टीम की पारी 182 रनों पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड की इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

कॉन्वे-विलियमसन की बड़ी साझेदारी

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और फिन एलेन सिर्फ एक रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद डेवॉन कॉन्वे और कप्तान केन विलियमसन ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 181 रनों की बड़ी साझेदारी बनाई। कॉन्वे ने वनडे का दूसरा शतक लगाते हुए 92 गेंदों पर 101 रन बनाए। उनके आउट होते ही टीम की पारी पटरी से उतर गई। डैरेल मिशेल (5) और टॉम लाथन (2) एक ही ओवर में मोहम्मद नवाज का शिकार बने।
केन विलियमसन भी 85 रनों की पारी खेलने के बाद नवाज की गेंद पर हो हो गए। निचले क्रम में मिचेल सैंटनर ने 37 रनों की पारी खेली। किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं निभाया और न्यूजीलैंड की पारी आखिरी ओवर में 261 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए नवाज ने 4 जबकि नसीम शाह ने 3 विकेट लिये।

182 रनों पर सिमटी पाक की पारी

पाकिस्तान की शुरुआत भी बेहद खराब रही। फखर जमान खाता खोले बिन टिम साउदी की गेंद पर आउट हुए। इमाम उल हक भी सिर्फ 6 रन ही बना सके। 9 रन पर दो विकेट गिरने के बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 55 रनों की साझेदारी बनाई। रिजवान 50 गेंद पर 28 रन बनाकर बोल्ड हो गए। बाबर ने एक छोर संभालकर रखा लेकिन न्यूजीलैंड दूसरी छोर से लगातार विकेट लिये।

बाबर आजम ने अर्धशतक पूरा किया और 9वें विकेट के रूप में 79 रन बनाकर स्टंप हुए। 114 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। हारिस राउफ के विकेट के साथ ही टीम की पारी 182 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने मैच को 79 रनों से जीता। ईश सोढ़ी और टिम साउदी को 2-2 विकेट मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.