Select Date:

बाबर आजम को घोड़े-कुत्ते से जोड़ दिया... पाकिस्तानी TV चैनल नोंच रहे अपने कप्तान की इज्जत

Updated on 24-10-2023 01:56 PM
नई दिल्ली: विश्व कप में तीसरी हार तो फिर भी पाकिस्तान के फैंस झेल जाते, लेकिन भारत के बाद अब अफगानिस्तान से मैच गंवाना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर, एक्सपर्ट्स और टीवी एंकर पानी पी-पीकर अपने कप्तान और टीम को गाली दे रहे हैं। यही नहीं, एक चैनल पर डिबेट के दौरान तो अपने कप्तान को बाबर आजम को घोड़े और कुत्ते की कहानी से जोड़ दिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि उस वक्त उस चैनल की डिबेट में पूर्व क्रिकेटर अब्दुर रज्जाक और मोहम्मद आमिर भी मौजूद थे। उनके अलावा पूर्व कप्तान वसीम अकरम, रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर, पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस सहित तमाम धाकड़ों की प्रतिक्रिया आई है।

बाबर आज पर कहानी सुनाकर मारा ताना
GEO न्यूज चैनल पर पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और अब्दुर रज्जाक के सामने ही एंकर सबसे पहले पाकिस्तान टीम का मजाक बनाने वाले मीम्स दिखाता है और फिर बाबर आजम की लानत-मलानत शुरू कर देता है। वह कहता है यह ठीक वैसे ही है जैसी कि मैदान पर आप घोड़े पर सवार हों। पीछे कुत्ते पड़ हों। यहां घोड़े को कुत्ते से डर नहीं है, लेकिन आपको डर है तो आप दौड़ाते जा रहे हैं। साथ ही वह मिकी आर्थर का भी मजाक बनाता है।

वसीम अकरम और शोएब मलिक ने लगाई लताड़, बोले- बाबर लीडर नहीं
पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम ने कहा- इस हार के लिए पीसीबी प्रमुख से लेकर चयनकर्ता, कप्तान, कोच तक हर कोई जिम्मेदार है। इस बीच शोएब मलिक का कहना है कि इस स्थिति के लिए एकमात्र व्यक्ति कप्तान बाबर आजम जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा- जो व्यक्ति सबसे अधिक जिम्मेदार है वह कप्तान है। एक बल्लेबाज के तौर पर वह किंग हैं लेकिन एक लीडर के तौर पर वह नहीं हैं।

बाबर आजम ने गेंदबाजों को बताया विलन
खैर, अफगानिस्तान के हाथों एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली हार से आहत पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इसके लिए अपने गेंदबाजों को दोषी ठहराया जो बीच के ओवरों में विकेट लेने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ने सोमवार को विश्व कप के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 282 रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से 49 ओवर में दो विकेट पर 286 रन बनाकर जीत दर्ज की।

फील्डिंग और गेंदबाजी रही बुरी तरह फेल
बाबर ने मैच के बाद कहा, ‘हमने अच्छा स्कोर बनाया था लेकिन गेंदबाजी में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा क्योंकि हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले पाए। विश्व कप में अगर आप एक विभाग में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो आपको हार का सामना करना पड़ता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन हम विकेट नहीं ले पाए। अफगानिस्तान को पूरा श्रेय जाता है। हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं विशेष कर गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं है। पिच से दूसरी पारी में भी स्पिनरों को मदद मिल रही थी लेकिन उनके बल्लेबाजों पर किसी तरह का दबाव नहीं था।’

हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ पढ़े कसीदे
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि उनकी टीम एक पेशेवर टीम की तरह खेली। उन्होंने कहा, ‘यह जीत शानदार है। हमने एक पेशेवर टीम की तरह लक्ष्य का पीछा किया। हम पिछले कुछ वर्षों से अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। हम सकारात्मक क्रिकेट खेलने के लिए अपनी तरफ से प्रयास जारी रखेंगे। आज हमारी गेंदबाजी अच्छी रही। शुरू से लेकर आखिर तक मैच हमारे हाथ में था।’





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.