कभी मुंह छिपाते तो कभी सिर पीटते दिखे बाबर आजम, भूल गए थे ये नेपाल नहीं भारत है
Updated on
12-09-2023 06:41 PM
कोलंबो: पाकिस्तान को एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में भारत (IND vs PAK) के खिलाफ करारी हार मिली। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर टीम इंडिया को 228 रनों की जीत मिली। एशिया कप में पाकिस्तान की टीम अब तक दमदार प्रदर्शन कर रही थी। नेपाल को बड़े अंतर से हराया। फिर बांग्लादेश पर भी जीत हासिल की। लेकिन भारत के खिलाफ उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पूरी तरह फेल रही। बाबर आजम (Babar Azam) की टीम को अपने वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार मिली।
बाबर की हवाइयां उड़ी
पाकिस्तान के पास दुनिया की सबसे तेज गेंदबाजी लाइनअप है। उनकी बल्लेबाजी में भी बड़े नाम हैं। कप्तान बाबर आजम खुद दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। लेकिन भारत के खिलाफ मैच के दौरान बाबर के चेहरे की हवाइयां उड़ी रही। पाकिस्तान की गेंदबाजी के दौरान जब भारतीय बल्लेबाज कुटाई कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि बाबर को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। वह हाथ बांधे अपनी फील्डिंग पोजिशन पर खड़े नजर आ रहे थे। कई बार शॉर्ट लगने के बाद वह चेहरे पर हाथ रखे नजर आए।
ड्रेसिंग रूप में देखे हताश
जब पाकिस्तान के बल्लेबाज एक के बाद एक करते आउट हो रहे थे तो बाबर आजम ड्रेसिंग रूम में हताश नजर आए। टीम के अन्य खिलाड़ियों के हालात भी कुछ ऐसे ही थे। डक आउट में बैठे कुछ खिलाड़ियों ने निराशा में अपना चेहरा ढंक लिया तो कुछ बिल्कुल ऐसे नजर आ रहे थे कि आंखों से आंसू आ जाएंगे। पाकिस्तान कुछ दिनों पहले तक दुनिया की नंबर एक वनडे टीम थी। 2019 वर्ल्ड कप के बाद वनडे में अच्छा प्रदर्शन भी रहा है लेकिन भारत के सामने आते ही टीम को करारी हार मिली।
खुद सस्ते में हुए आउट
बाबर आजम इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए। 11 गेंद तो उन्हें खाता खोलने में लग गए। इसके बाद सस्ते में आउट भी हो गए। पाकिस्तान के कप्तान को हार्दिक पंड्या ने बोल्ड किया। उनके बल्ले से 24 गेंद पर सिर्फ 10 रन निकले।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…