Select Date:

बाबर आजम का 8वां टेस्ट शतक:पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 7 विकेट पर 499 रन, इंग्लैंड 158 रन से आगे

Updated on 04-12-2022 05:53 PM

रावलपिंडी में पहले टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शतक जड़ा। स्टंप्स तक टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट पर 499 रन बना लिए हैं। सलमान आगा और जाहिद महमूद नाबाद हैं। पाकिस्तान अब भी पहली पारी में इंग्लैंड के स्कोर (657 रन) से 158 रन पीछे हैं। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

225 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप
पाकिस्तान ने तीसरे दिन 181/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। ओपनर अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक ने शतक जड़ते हुए 225 रन की पार्टनरशिप की। शफीक ने 114 और इमाम ने 121 रन की पारियां खेलीं। तीसरे नंबर पर उतरे अजहर अली 27 रन ही बना सके। उनके बाद बैटिंग करने आए कप्तान बाबर आजम ने भी शतक जड़ दिया। बाबर ने 136 रन बनाए।

एक वक्त 3 विकेट पर 412 रन बनाकर खेल रही पाकिस्तान ने 85 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 499 रन बनाए।

विल जैक्स ने लिए 3 विकेट
इंग्लैंड के लिए ऑफ स्पिनर विल जैक्स ने 3 विकेट लिए। उन्होंने अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम के अहम विकेट लिए। लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच ने 2 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन और ओली रोबिनसन को एक-एक सफलता मिली।

बाबर आजम का 8वां टेस्ट शतक
बाबर आजम का यह 8वां टेस्ट शतक है। उन्होंने 5 शतक पाकिस्तान में और 3 शतक विदेश में लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका पहला ही टेस्ट शतक है। उन्होंने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को एक-एक और ऑस्ट्रेलिया को 2 शतक जड़े हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट करियर में उनके सबसे ज्यादा 3 शतक हैं।

इंग्लैंड के पहली पारी में 657 रन
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में टॉस जीतकर बैटिंग की। उन्होंने 101 ओवर में करीब 6.5 के रन रेट से 657 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए 4 बल्लेबाजों ने पहली पारी में शतक जड़े। ओपनर जैक क्रॉले, बेन डकेट के अलावा ओली पोप और हैरी ब्रूक ने भी शतकीय पारियां खेलीं। पाकिस्तान के लिए जाहिद महमूद ने पहली पारी में 4 और नसीम शाह ने 3 विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
Advt.