हनी ट्रैप कांड के बाद बाबर आजम का पहला बयान, क्या वाकई इंटरनेट पर पर्सनल चैट लीक?
Updated on
17-01-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: कथित तौर पर निजी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब बाबर आजम की सफाई आई है। पाकिस्तान कप्तान ने इसे अपना पर्सनल मामला बताया है। बाबर ने कहा कि केस अदालत में है और उनके वकील इसे देख रहे हैं। बाबर यह कहने से भी नहीं चूके कि वह ऐसी साजिशों से निपटना जानते हैं। ऐसे मामले उन्हें और उनकी क्रिकेट को परेशान नहीं कर सकते।दरअसल, बीते दिनों ट्विटर पर एक वीडियो और कुछ फोटोज वायरल हुए, जिसमें बाबर आजम कथित रूप से एक लड़की के साथ आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। साथ ही कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, एनबीटी ऑनलाइन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इस कांड के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। दिग्गज बल्लेबाज के प्रशंसकों ने ने इसे सिर्फ इमेज खराब करने की साजिश बताया।
@niiravmodi नाम के अकाउंट से ट्विटर पर वीडियो और फोटो अपलोड गए हैं। बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दूसरे क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड से चैट कर रहे हैं, ऐसा दांवा किया गया है। पोस्ट में इंस्टाग्राम का भी स्क्रीनशॉट भी लगाया गया है।
पहले भी फंस चुके हैं बाबर इससे पहले एक महिला ने बाबर आजम पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। हालांकि महिला ने बाद में सारे आरोप वापस ले लिए थे। वैसे भी पाकिस्तान अपने घर में लगातार हार रहा है। पहले ऑस्ट्रेलिया ने पीटा फिर इंगलैंड ने मुंह की खिलाई, वो तो भला हो सरफराज अहमद का वरना, न्यूजीलैड भी टेस्ट सीरीज में हरा जाता। खुद बाबर आजम का बल्ला खामोश है। कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…