Select Date:

बाबर सेना की वर्ल्ड कप से हो जाएगी छुट्टी! बारिश से धुला मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

Updated on 04-11-2023 03:40 PM
बेंगलुरु: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का लीग स्टेज अपने अंतिम फेज में चल रहा है। जैसे-जैसे सेमीफाइनल नजदीक आ रहे हैं और टूर्नामेंट और भी ज्यादा रोचक होता जा रहा है। मेजबान भारत एकमात्र टीम है जिसने अब तक वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाइ किया है। हालांकि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में पहुंचने की कगार पर खड़े हैं। असली टक्कर अभी चौथे पायदान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में हो रही है।

बेंगलुरु में पाक-न्यूजीलैंड के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला
ऐसे में आज बेंगलुरु में काफी महत्वपूर्ण मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। पाकिस्तान अब तक 7 में से 3 मैच जीतने के बाद छठे नंबर पर है। उन्हें सेमीफाइनल में आने के लिए अपने सारे मुकाबले जीतने हैं और उसके बाद भी दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। पाकिस्तान के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच करो या मरो का है। हालांकि बेंगलुरु में बारिश की काफी संभावना जताई जा रही है। अब सवाल उठता है कि अगर बारिश से मैच धुल जाता है। तो सेमीफाइनल का टिकट किसको मिलेगा? पाकिस्तान का क्या होगा? आइये हम आपको बताते हैं।

क्या बारिश बिगाड़ देगी पाकिस्तान का खेल?
आपको बता दें कि अगर बारिश से न्यूजीलैंड-पाक का मैच धुल जाता है तो बाबर सेना सेमी की रेस से बाहर होने की पूरी उम्मीद है। मैच धुलने के बाद पाकिस्तान के 7 और कीवी टीम के 9 पॉइंट हो जाएंगे। अगर इसके बाद पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड को हरा देती है और न्यूजीलैंड अपने अंतिम मैच में श्रीलंका से हार जाती है। उसके बाद भी दोनों टीमों के 9-9 अंक होंगे। लेकिन कीवी टीम की नेट रन रेट उनसे कई बहतर है। ऐसे में अगर मैच धुला तो पाकिस्तान टीम का सेमी में पहुंचने का सपना चकनाचूर होने की पूरी संभावना है।

इसके अलावा अफगानिस्तान अगर अपना एक भी मैच अब जीत जाती है, तो वह न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों की तकलीफें बड़ा देंगे। बेंगलुरु में शनिवार को 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.