Select Date:

बेबिका धुर्वे ने ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबई में खुद को सेफ और दिल्ली में बताया अनसेफ, हो रही किरकिरी

Updated on 06-03-2026 03:27 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वहां पर वह अपने वीडियोज पोस्ट करती हैं। लेटेस्ट क्लिप जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उसमें उन्होंने ईरान-इजराइल के युद्ध के बीच दुबई की हालत बताई है। साथ ही दिल्ली की सुरक्षा पर तंज कसा है। जिसके बाद उनकी भद पिट रही है। हर कोई आलोचना कर रहा है।

बेबिका धुर्वे एक्ट्रेस के साथ-साथ डॉक्टर भी हैं। वह दुबई में नौकरी करती हैं। वहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कह रही हैं, 'दुबई में रात के 9 बजे मेरे सिर के ऊपर से मिसाइल जा रही हैं, फिर भी मैं इतनी सेफ हूं। वहीं, अगर मैं दिल्ली में होती तो रात के 9 बजे मैं घर से बाहर नहीं निकल पाती।'

बेबिका धुर्वे की आलोचना

बेबिका के इस क्लिप पर एक यूजर ने लिखा, 'विदेश में अपने ही देश का अपमान करना शर्मनाक है। अगर आपको दिल्ली से ज्यादा मिसाइलों के साये में सुरक्षित महसूस होता है, तो भारत वापस आने की जहमत न उठाएं।' एक ने लिखा, 'आना मत इंडिया वापस। नमक हराम। देश पर बोझ होते हैं ऐसे लोग।' एक ने लिखा, 'उम्मीद करती हूं कि ये मैडम अपनी सेफ जगह पर ही रहें। इंडिया कभी न आएं।' एक ने लिखा, 'अगर सेफ नहीं थी तो द 50 झक मारने के लिए कर रही थी।'

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे सेलेब्स

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर हवाई हमला किया था, जिसके बाद अब इन देशों के बीच युद्ध हो रहा है। इस दौरान दुबई और UAE में कई भारतीय फंसे हैं, जिनको सुरक्षित इंडिया लाया जा रहा है। भारतीय कलाकार मदद का हाथ भी बढ़ा रहे हैं। सोनल चौहान और ईशा गुप्ता ने पीएम मोदी से मदद मांगी थी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित भारत लाया गया था। फिलहाल लारा दत्ता अपनी बेटी के साथ विदेश में हैं और इंडिया आने की फ्लाइट्स देख रही हैं।

कौन हैं बेबिका धुर्वे?

बेबिक धुर्वे एक्ट्रेस, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डेटिंस्ट हैं। वह 'बिग बॉस OTT 2' और The 50 में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने जीटीवी के शो 'भाग्य लक्ष्मी' में काम किया था। इसमें वह देविका ओबेरॉय के रोल में नजर आई थीं। इनके पिता का नाम जनार्दन धुर्वे है। वह फेमस एस्ट्रोलॉजर हैं। कई बार सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं और कंटेस्टेंट्स का भविष्य बता चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.