Select Date:

फिल्म रिलीज से पहले बाबिल ने पिता को किया याद:बोले- बाबा हमेशा कहते थे की अपने अंदर का बच्चा कभी खोने मत देना

Updated on 02-12-2022 07:20 PM

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान जल्द ही फिल्म 'कला' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं।बातचीत के दौरान, अभिनेता ने कहा की उन्हें आज भी अपने पिता के मौत से जुड़े इमोशंस से लड़ रहे हैं। बातचीत के दौरान, उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरूआती जर्नी पर भी बात की। पेश है बाबिल से हुई खास बातचीत के कुछ प्रमुख अंश-

पहली बार कैमरा फेस करने का अनुभव कैसा रहा?

बहुत डर लगा, मैं तो काँप रहा था, कई री-टेक्स किए। सेट पर मैं प्रेशर लेकर गया था, कई सारी उम्मीदें लेकर गया था। तब मैं एक बच्चा था जिसने उस वक्त अपने पिता को खोया था। उस बात को अब दो साल हो चुके हैं और इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा। मुझे एक तरीका, एक हौसला मिला हैं आगे बढ़ने का। जब पहले दिन शूट के लिए गया था, तब ऐसा बिल्कुल नहीं था। मैं बस ये सोचता था की बाबा (इरफान खान) को किसी भी तरह गर्व महसूस करवाना हैं, उन्हें खुश करना हैं। ये प्रेशर लेकर सेट पर गया था। उस डरे हुए बच्चे को संभालना, जिस तरह हमारी डायरेक्टर (अंविता दत्त) ने मुझे संभाला, मुझसे काम करवाना, ये अनुभव वाकई में स्पेशल रहा।

आपके काम की तुलना इरफान खान से भी होगी, इसके लिए कितने तैयार हैं?

नहीं हूं तैयार। मुझे लगता हैं जब तुलना होंगी तो इससे मेरी तैयारी और भी बढ़ेगी। कैसे तैयार करू? फिलहाल तो ऐसा हैं की मानो आप किसी परीक्षा की तैयारी करके गए हो और सिलेबस के बाहर का कोई सवाल आपको पूछा गया।

पिता की ऐसी कोई बात जिसे आप हमेशा ध्यान में रखकर आगे बढ़े?

वे हमेशा कहते थे की 'अपने अंदर का बच्चा कभी खोने मत देना' और ये बात उनकी अभी मुझे एहसास होती हैं। पहले तो मैं बहुत गंभीरता से सोचता था की मैं एक्टिंग करूंगा, क्राफ्ट में ध्यान दूंगा वगैरा वगैरा। लेकिन जब आपकी मैनेजमेंट शुरू होती हैं, प्रमोशन शुरू करते हो तब एहसास होता हैं की अपने अंदर का बच्चा कभी खोने नहीं देना हैं। उस बच्चे को पकड़कर रखना हैं और इस सर्कस में खोने नहीं देना है।

एक्टिंग के अलावा, और कोई टैलेंट जिसे आने वाले समय में एक्स्प्लोर करने नजर आएंगे

पहले तो मैं एक्टिंग पर अपना पूरा फोकस करूंगा, वही एक ऐसा टैलेंट हैं जिसे मैंने हमेशा करने से मना कर दिया था लेकिन उसे एक्स्प्लोर करना चाहूंगा। मैं गाता हूँ और म्युज़िक कंपोज़ भी करता हूँ। तो जब मुझे ऐसा लगेगा की एक्टिंग से थोड़ा ब्रेक लेना हैं तो मैं उस वक्त सिंगिंग क्राफ्ट पर अपना फोकस शिफ्ट करूँगा। दुनिया को मेरी ये स्किल दिखाने की इच्छा हैं।

मां सुतापा कितनी खुश हैं आपके डेब्यू को लेकर?

वो मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक हैं। जब दुनिया मेरी तारीफ़ करती हैं तो बस मुझसे कहती हैं की अभी तुम्हें बहुत आगे जाना हैं। हालांकि मैं जानता हूं की अंदर से वो मेरे लिए बहुत खुश हैं, बस ऊपर से अपनी खुशी ज़ाहिर नहीं कर रही ताकि मैं सर पर ना चढ़ जाउ।

आपकी पहली फिल्म बाबा नहीं देख पाएंगे, उन्हें मिस कर रहे होंगे आप?

बहुत ज्यादा। मैं हमेशा इमोशनल ही रहता हूँ। मैं अब तक अपने इमोशंस से लड़ रहा हूँ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.