14 में बदहाल, अब प्रॉफिट में बैंक... RBI के प्रोग्राम में पीएम मोदी ने बताया अगले कार्यकाल का प्लान
Updated on
02-04-2024 07:07 PM
सुधा श्रीमाली, मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गठन के 90 साल पूरे हो चुके हैं। सोमवार को इस मौके पर मुंबई में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने एक बार फिर आर्थिक आत्मनिर्भरता की बात कही और 'विकसित भारत' का नारा दिया। मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनने जा रहा है। मोदी ने कहा कि हमें भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ानी होगी। भारत को अगले 10 वर्षों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है, जिससे यह देश ग्लोबल फैक्टर्स से ज्यादा प्रभावित न हो। पीएम ने कहा कि साल 2014 में भारत का पूरा बैंकिंग सेक्टर समस्याओं और चुनौतियों से जूझ रहा था। आज बैंकिंग सिस्टम प्रॉफिट में हैं। हमें देखना होगा कि अलग-अलग सेक्टर्स को फाइनैंशियली सपोर्ट करने के लिए हमारी क्या तैयारी है। उन्होंने कहा कि अभी 100 दिन चुनाव में बिजी हूं, तो आपके पास भरपूर समय है। आप सोचकर रखिए, क्योंकि शपथ लेने के दूसरे दिन ही झमाझम काम आने वाला है।
पीएम ने कहा कि वे दस साल पहले RBIḤ के 80 साल पूरे होने के मौके पर आए थे, तब बैंकिंग सिस्टम लड़खड़ा रहा था। RNPA से लेकर कई समस्याएं थीं। हमनें सही नीयत से नीति बनाई। यही वजह रही कि दस साल में सरकार और RBI द्वारा किए गए प्रयासों से बैंकिंग सिस्टम ट्रांसफॉर्म हो गया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जो हुआ वह तो सिर्फ एक ‘ट्रेलर’ था, अभी बहुत कुछ करना बाकी है। पीएम ने कहा कि अगला दशक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना यह आरबीआई के लिए है, जो 2035 में अपने 100 साल पूरे करेगा। आरबीआई को विश्वास और स्थिरता पर ध्यान देने के साथ ही तेज वृद्धि को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत
मोदी ने कहा कि ‘ट्विन बैलेंस शीट’ (बैंकों और कंपनियों के बही-खाते के स्तर पर समस्या) की दिक्कत अब अतीत की बात हो गई है। बैंक अब क्रेडिट में 15 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की RNPA जो 2018 में लगभग 11.25 प्रतिशत थीं, सितंबर 2023 तक घटकर तीन प्रतिशत से कम पर आ गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत : पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ऐसे समय में नए रेकॉर्ड बना रही है, जब दुनिया के कई देश अब भी महामारी के आर्थिक झटके से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दुनियाभर में रुपये को अधिक सुलभ और स्वीकार्य बनाने के प्रयासों पर जोर दिया।
बैंकिंग में चुनौतियां भी हैं
पीएम ने 52 करोड़ जनधन, इन्सॉल्वेंसी और आईबीसी से हुए फायदे और यूपीआई से हर महीने होने वाले 1200 करोड़ के ट्रांजेक्शन से लेकर सेंट्रल बैंक के डिजिटल करंसी तक की जर्नी को की तारीफ करते हुए कहा कि बैंकिंग सेक्टर के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। नए बैंकिंग ढांचे की स्टडी की जरूरत है। आगे 10 साल काम करना है : रेहड़ी-पटरी वालों की इनकम भी अब ट्रांसपेरेंटली दिखाई देने लगी है। अब इस जानकारी का इस्तेमाल करते हुए हमें उन्हें फाइनैंशियली ताकतवर करना है। हमें मिल कर अगले 10 साल में एक और काम करना है।
महंगाई दर में कमी आई
RBI गवर्नर ने कहा कि देश में जीडीपी ग्रोथ में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ महंगाई दर में कमी आई है। हमारा प्रयास एक ऐसे वित्तीय क्षेत्र को बढ़ावा देना है जो मजबूत और भविष्य के लिए तैयार हो। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि RBI के पेशेवर प्रबंधन ने बाहरी अनिश्चितताओं से निपटने में मदद की।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…