साउथ अफ्रीका के लिए बुरी खबर, चोट के चलते पूरी T20 सीरीज से बाहर हुआ सूरमा गेंदबाज
Updated on
09-12-2023 01:56 PM
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी बाएं टखने में मोच की वजह से भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से शुक्रवार को बाहर हो गए। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के एक बयान में कहा गया है कि 27 वर्षीय खिलाड़ी को टीम से रिलीज कर दिया गया है। एनगिडी अपनी घरेलू टीम के पास लौटेंगे लेकिन दक्षिण अफ्रीका की मेडिकल टीम की निगरनी में रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) से गुजरेंगे। एनगिडी को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसन के साथ दक्षिण अफ्रीका के तेज आक्रमण का नेतृत्व करना था। टीम में उनकी जगह तेज गेंदबाज ब्यूरेन हेंड्रिक्स को शामिल किया गया है। 33 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेंड्रिक्स ने राष्ट्रीय टीम के लिए अपना पिछला मैच 2021 में टी20 प्रारूप में ही खेला था। उन्होंने 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 25 विकेट लिए हैं।
साउथ अफ्रीका के लिए एनगिडी का योगदान
27 साल के साउथ अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपने देश के लिए अब तक 17 टेस्ट, 56 वनडे और 20 टी20 मुकाबले खेले हैं। ऐसे में उनके नाम टेस्ट में 51 विकेट, वनडे में 88 विकेट और टी20 में 60 विकेट हैं। लुंगी एनगिडी को आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का भी अनुभव है। उन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 14 मैच में 25 विकेट लिए हैं। वह इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका की टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20- साउथ अफ्रीका बनाम भारत, 10 दिसंबर, डर्बन
दूसरा टी20- साउथ अफ्रीका बनाम भारत, 12 दिसंबर, सैंट जॉर्ज पार्क
तीसरा टी20- साउथ अफ्रीका बनाम भारत, 14 दिसंबर, जोहानसबर्ग
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…