Select Date:

सरेंडर करने की कोशिश कर रहा मुख्य आरोपी बद्दो महाराष्ट्र से यूपी... पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है

Updated on 09-06-2023 06:42 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए बच्चों को बहकाकर धर्म परिवर्तन कराने के खेल में लगातार खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी शाहनवाज खान मकसूद उर्फ बद्दो का नाम सामने आया। मुंबई तक उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस की दबिश जारी है। गाजियाबाद पुलिस ने बद्दो की मां से पूछताछ की है। इसके बाद बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। इसमें कहा जा रहा है कि शाहनवाज बद्दो कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। पुलिस उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर चुकी है। इससे वह विदेश नहीं भाग सकता है। ऐसे में कोर्ट में सरेंडर कर वह पुलिस की पूछताछ से बचने की कोशिश में है।


महज 12वीं पास है बद्दो

शाहनवाज बद्दो को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। वह महज 12वीं पास है। धर्मांतरण का मास्टरमाइंड बताया जा रहा शहनवाज बद्दो बहुत बड़ा टेकसेवी भी है। पुलिस को पता चला है कि वह ऑनलाइन गेम का बहुत अच्छा प्लेयर है। लंबे समय से उसके बच्चों के संपर्क होने की भी बात सामने आई है। अपने तकनीक के ज्ञान के जरिए वह पुलिस और जांच एजेंसियों से लगातार बचने में सफल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। उसके लगातार सिम बदलने की भी बात सामने आई है। वह अपने आसपास के लोगों के सपंर्क में है। अपने काम कर रहे हैं। इसके लिए वह हाईटेक एप्स का प्रयोग कर रहा है। इसको ट्रेस करने में पुलिस सफल नहीं हो पा रही है।

लगातार ठिकाने बदलने की चर्चा

शाहनवाज बद्दो के लगातार अपने ठिकाने बदलने की भी बात सामने आ रही है। वह अपने करीबियों से केवल इंटरनेट कॉलिंग के जरिए संपर्क कर रहा है। बद्दो के शातिराना अंदाज और चालाकी का इसी से पता चलता है कि इंटरनेट कॉल करने के बाद वह तुरंत अपने फोन को बंद कर देता है। ऑनलाइन अपना लोकेशन बदल देता है। इस कारण उस तक पहुंच पाने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पा रही है। हालांकि, जांच एजेंसी और पुलिस ने उसके परिजनों और बद्दो के करीबियों पर निगरानी रखी हुई है। लगातार पूछताछ चल रही है। इस कारण बद्दो पर दबाव बढ़ रहा है। इसलिए उसके पकड़े जाने के दावे भी हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए वह सरेंडर करने की भी फिराक में है।

एनआईए कर रही जांच में मदद

गाजियाबाद पुलिस गेम जिहाद केस में केंद्रीय जांच एजेंसियों के संपर्क में है। उसके खिलाफ एलएसी जारी करने की कार्रवाई में केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद ली जा रही है। इसके अलावा बद्दो की तलाश में देश के कई इलाकों में छापे मारे जा रहे हैं। इस केस में गाजियाबाद जामा मस्जिद के एक मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। मौलाना के बारे में जानकारी मिली है कि वह मस्जिद की 15 सदस्यीय समिति का सदस्य है। शाहनवाज उसका सहयोगी है, जो अभी पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली बना हुआ है। दरअसल, गाजियाबाद पुलिस को फरीदाबाद एवं चंडीगढ़ के एक-एक और गाजियाबाद के दो नाबालिगों के धर्म परिवर्तन की सूचना मिली थी।

जांच शुरू हुई तो गुजरात में मास कन्वर्जन का मामला सामने आया। धर्मांतरण की इस जद में 300 से 400 बच्चों के आने की बात सामने आ रही है। गाजियाबाद पुलिस में दर्ज कराए गए केस में संजय नगर सेक्टर-23 मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान और मुंबई के शाहनवाज बद्दो का नाम आया है। दोनों पर हिंदू लड़कों का ब्रेनवॉश करने और उनसे नमाज पढ़ाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने 4 जून को मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.