Select Date:

बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाई ब्याज की दर

Updated on 28-08-2022 06:27 PM
  रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी. रेपो रेट बढ़ने का असर बैंकों और एनबीएफसी के ब्याज दर पर भी दिखने लगा है. लोन पर ब्याज दर बढ़ने के अलावा बैंक जमा पर भी ब्याज दरों में इजाफा होने लगा है. इसी कड़ी में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है.

26 अगस्त, 2022 से नई दरें प्रभावी
बजाज फाइनेंस ने 15,000 रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया है. 12 से 23 महीने, 15 महीने, 18 महीने और 22 महीने की अवधि के लिए बढ़ाए गए हैं. 12-23 महीने की अवधि के लिए और 60 साल से कम उम्र के ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.20 फीसदी सालाना से बढ़ाकर 6.35 फीसदी सालाना कर दी गई है. वही वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरों को 6.45% प्रति वर्ष से बढ़ाकर 6.60% कर दिया गया है. नई दरें 26 अगस्त, 2022 से प्रभावी हो गई हैं.

22 महीने की टेन्योर के लिए 60 वर्ष से कम आयु के ग्राहकों के लिए दर में परिवर्तन 6.65% सालाना से बढ़ाकर 6.80% सालाना किया गया है जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए दर 6.90% से 7.05% कर दी गई है. अब निवेशकों को अधिकतम 7.75% प्रति वर्ष तक की ब्याज दर मिलेगी.

हाल ही में RBI ने रेपो रेट को 0.5 फीसदी बढ़ाकर 5.4 फीसदी किया था
गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 0.5 फीसदी बढ़ाकर 5.4 फीसदी कर दिया. आरबीआई ने पिछले 3 मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर रेपो में 1.40 फीसदी की बढ़ोतरी की है.

फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों को बढ़ा चुके हैं कई बैंक
उल्लेखीय है कि हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, करुड़ वैश्य बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आदि भी अपनी-अपनी एफडी दरों को बढ़ा चुके हैं. दरों में बढ़ोतरी का ये सिलसिला आरबीआई के द्वारा रेपो रेट्स में बढ़ोतरी के बाद शुरू हुआ है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.