बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को ट्रायल में छूट मामले में फैसला आज, अंतिम और सुजीत ने खोला है मोर्चा
Updated on
22-07-2023 02:42 PM
नई दिल्ली: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को एशियन गेम्स के लिए सिलेक्शन ट्रायल्स से मिली छूट को चुनौती देने वाली याचिका पर आज फैसला सुनाया जाएगा। एशियान गेम्स के लिए महिलाओं की 53 किलाग्राम वर्ग में विनेश फोगाट को सीधे एंट्री मिलने से अंतिम पंघाल की संभावना खत्म हो गई थी, जबकि पुरुषों के 65 मिलोग्राम वर्ग में बजरंग पुनिया के जाने से सुजीत को चुनौती समाप्त हो गई थी।
ऐसे में इन दोनों ही पहलवानों ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। अंतिम ने कहा कि वह पिछले एक साल से प्रैक्टिस कर रही हैं और अंडर-20 विश्व चैंपियन भी हैं। दूसरी ओर, विनेश ने कुछ नहीं किया है। आखिर क्यों उन्हें सीधे एंट्री मिली। भारत में कई पहलवान हैं, जो विनेश को हरा सकती हैं। इस बीच रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के लंबित चुनाव 12 अगस्त को कराने का ऐलान किया गया है।
होई कोर्ट के जस्टिस सुब्रह्मण्यम प्रसाद ने अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियन अंतिम पंघाल और अंडर-23 एशियन चैंपियन सुजीत कलकल की याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रखा। उन्होंने कार्यवाही के दौरान कहा, ‘अदालत का काम यह पता लगाना नहीं है कि कौन बेहतर है। हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि प्रक्रिया का पालन हुआ या नहीं।’
कोर्ट ने रेसलिंग फेडरेशन का कामकाज देख रही एडहॉक कमिटी से छूट देने के कारण बताने को कहा था। कमिटी के वकील ने कहा कि इस तरह का कोई फैसला फाइल में नहीं है। कोर्ट ने उन्हें इसके पक्ष में हलफनामा जमा करने को कहा। दूसरी ओर, इस बारे में पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि यह गलत फैसला है। हमने भी ऐसा किया था और बाद में पछतावा हुआ।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…