पाकिस्तान में बाजवा चला रहे थे इमरान खान की सत्ता! शहबाज के मंत्री बोले- हमें तो 28 नवंबर को मिली सत्ता
Updated on
04-02-2023 05:53 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की शीर्ष नेता मरयम नवाज ने कहा है कि पिछले साल नवंबर में पाकिस्तानी सेना की कमान बदलने के बाद ही पाकिस्तान की मौजूदा सरकार को सही मायनों में सत्ता मिली है। मरयम नवाज ने कहा कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के 'सहायक' शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान में मौजूद थे और सरकार के काम में बाधा डाल रहे थे। पिछले साल नवंबर में जनरल कमर जावेद बाजवा पाकिस्तानी सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए थे। शहबाज शरीफ ने जनरल असीम मुनीर को नए आर्मी चीफ के रूप में चुना था।
अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की उत्तराधिकारी मानी जाने वाली मरयम पंजाब प्रांत में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी का नेतृत्व करने के लिए शनिवार को पाकिस्तान लौट गईं। वह अपने पिता से मिलने के लिए करीब चार महीने पहले लंदन गईं थीं। मरयम नवाज ने कहा, 'हमारी सरकार का कार्यकाल 10 महीने का नहीं होता है। वास्तव में, हम 28 नवंबर को सत्ता में आए जब जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह जनरल आसिम मुनीर को सेना प्रमुख बनाया गया।
इमरान-बाजवा... दुश्मन बन गए दोस्त
उन्होंने कहा कि 28 नवंबर से पहले सैन्य प्रतिष्ठान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान के मददगार मौजूद थे। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने भी बाजवा और पूर्व आईएसआई डीजी जनरल (रि.) फैज हमीद पर 28 नवंबर 2022 तक इमरान खान को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। यह बात सच है कि इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा की मदद से ही सत्ता में आए थे लेकिन पिछले साल अप्रैल में जाते-जाते दोनों के संबंध काफी हद तक खराब हो गए थे।
जेल की हवा खा रहे पीटीआई नेता
शहबाज सरकार का आरोप है कि इमरान खान नीत पीटीआई सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही पाकिस्तान आर्थिक संकट की चपेट में आ गया। पाकिस्तान में फिलहाल इमरान खान के करीबी और पीटीआई के वरिष्ठ नेता सरकार के निशाने पर हैं। पहले पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी और फिर पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद जेल जा चुके हैं। खबरों की मानें तो इमरान खान पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…