Select Date:

बालेन शाह का ऐतिहासिक कदम, राजदूतों की नियुक्ति के लिए मांगे आवेदन, भारत समेत 17 देशों में खाली हैं पद

Updated on 29-05-2026 01:58 PM
काठमाण्डू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें अलग-अलग देशों में राजदूत नियुक्त करने के लिए आवेदन और सुझाव मांगे गए हैं। नेपाल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब मंत्रालय ने आवेदकों के लिए राजदूतों के पद खोल दिए हैं। इस नोटिफिकेशन ने नेपाल में इस बात पर बहस तेज कर दी है कि राजदूतों की नियुक्तियां खुली प्रतियोगिता से की जानी चाहिए या विशेषज्ञों और अनुभवी व्यक्तियों के लिए इसे आरक्षित होना चाहिए।

भारत समेत 17 देशों में राजदूत के पद खाली

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है कि जब कम से कम 17 देशों में नेपाल के दूतावास में राजदूत के पद खाली हैं। इनमें भारत, चीन, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे महत्वपूर्ण देश भी शामिल हैं। इसके अलावा अगस्त के आखिर तक 7 दूसरे मिशन में भी राजदूत का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इससे कुल संख्या बढ़कर 24 हो जाएगी। आवेदन के लिए आखिरी तारीख 5 जून है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि इन्हें किन देशों में तैनात किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.