'पाकिस्तान के हाथ से निकल गया बलूचिस्तान', मौलाना डीजल की जनरल मुनीर को खुली चुनौती, 'वर्दी छोड़ो, चुनाव लड़ो'
Updated on
13-07-2026 01:32 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की कट्टरपंथी राजनीतिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (JUI-F) के प्रमुख फजलुर रहमान ने पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर पर सीधा हमला बोला है। मौलाना डीजल के नाम से मशहूर फजलुर रहमान ने आरोप लगाया कि सेना अपनी भूमिका से आगे बढ रही है और राजनीति में दखल दे रही है। जनरल मुनीर को चुनौती देते हुए फजलुर रहमान ने कहा कि अगर सैन्य नेतृत्व राजनीतिक भूमिका निभाना चाहता है तो उसे वर्दी छोड़कर चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बलूचिस्तान पर पाकिस्तान का कंट्रोल नहीं है।
मुनीर को चुनाव लड़ने की चुनौती
पंजाब के कसूर में एक रैली को संबोधित करते हुए मौलाना रहमान ने आर्मी से कहा, "अगर आप राजनीति करना चाहते हैं, तो वर्दी उतारकर आइए। चुनाव में हिस्सा लीजिए, पता चल जाएगा कि लोग वर्दी वालों को कितना वोट देते हैं।" रहमान ने आरोप लगाया कि सेना जिसे चाहती है उसे सत्ता देती है और जिसे नहीं चाहती, उससे हुकूमत छीन लेती है।
बलूचिस्तान पर पाकिस्तान ने खो दिया कंट्रोल
फजलुर रहमान ने सेना पर पाकिस्तान की सुरक्षा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और देश की सुरक्षा स्थिति की गंभीर तस्वीर पेश की। उन्होंने दावा किया कि बलूचिस्तान के एक बड़े हिस्से पर पाकिस्तान अपना नियंत्रण खो चुका है। उन्होंने सवाल पूछा कि देश बिखर रहा है। शासन करने वाले कहां हैं
पाकिस्तानी सेना पर बोला हमला
उन्होंने सेना पर आरोप लगाया कि वह आम लोगों को हथियार उठाकर चरमपंथियों से लड़ने के लिए कह रही है, जो पीढ़ियों तक चलने वाली दुश्मनी को पैदा करेगा। रहमान ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना के जवान इसी बात की सैलरी ले रहे हैं क्योंकि उन्हें देश की सरहद के लिए लड़ना है। "हमें कहते हो कि तुम लश्कर निकालो, तुम हथियार लेकर लड़ो। मैंने कोई तनख्वाह नहीं ली है। मैं कोई लश्कर नहीं बनाऊंगा। तुम मेरी जमीन को आने वाली पीढ़ियों तक जाती दुश्मनी की तरफ धकेल रहे हो।"
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं…
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…