धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर लगाओ बैन... विधायक की अजब-गजब मांग
Updated on
12-04-2023 09:40 PM
चेन्नई: पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के विधायक एस पी वेंकटेश्वर ने मंगलवार को तमिलनाडु सरकार से मांग की कि वह चेन्नई सुपर लीग टीम पर प्रतिबंध लगाए क्योंकि टीम में राज्य से कोई खिलाड़ी नहीं है। सीनियर पीएमके नेता ने विधानसभा में कहा कि तमिलनाडु में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन सीएसके फ्रैंचाइजी ने अपनी 27 सदस्यीय टीम में एक भी खिलाड़ी को नहीं रखा है।
उन्होंने कहा कि सीएसके तमिलनाडु के नाम का इस्तेमाल कर भारी राजस्व कमा रही है लेकिन उसने तमिलनाडु के खिलाड़ियों को दरकिनार कर दिया है। पीएमके तमिलों से सम्बंधित मुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती है और वेंकटेश्वरन का ताजा बयान इस चिंता पर आधारित है कि तमिलनाडु का कोई खिलाड़ी सीएसके टीम में नहीं है। बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार चैंपियन रह चुकी है।
महेंद्र सिंह धोनी को उनके चाहने वाले प्यार से थाला कहते हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि वह इस सीजन के बाद संन्यास ले लेंगे। हालांकि, धोनी क्या चाहते हैं इस बारे में वह खुद ही जानते हैं। दूसरी ओर, टीम मैनेजमेंट ने इस फैसले को पूरी तरह एमएस धोनी पर छोड़ रखा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…