Select Date:

चेतावनी निशान के पास बह रही बाणगंगा, जलमग्‍न हो सकता है हरिद्वार

Updated on 20-07-2023 12:59 PM
रश्मि खत्री, देहरादून: हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के पास बह रही है। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय हरिद्वार की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह बाणगंगा (रायसी जिला हरिद्वार) का जल स्‍तर बढ़ गया है। जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारी हरिद्वार को बचाव और राहत कार्य के लिए सभी कार्यों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक घंटे की सूचना राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को प्रेषित करने के लिए भी जिलाधिकारी को निर्देशित किया है। आपदा से संबंधित कोई भी सूचना देने के लिए नंबर जारी किए गए हैं।

राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष
फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317
टोल फ्री नंबर 1070
9058441404, 8218867005
केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई विभाग उत्तराखंड के अनुसार, जोशीमठ में अलकनंदा चेतावनी जलस्तर के आसपास बह रही है। जबकि रुड़की में सोनाली नदी का जलस्तर चेतावनी निशान से फिलहाल काफी नीचे है। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर गंगा इस समय 338.85 मीटर पर बह रही है। यहां गंगा का जलस्तर खतरे का निशान 340.50 है। हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे है। यहां 292 मीटर मीटर पर गंगा बह रही है जबकि खतरे का स्तर 294 मीटर है। पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले दिनों मूसलाधार बारिश के कारण लक्सर क्षेत्र में सोनाली नदी का तटबंध टूटने से जो बाढ़ की स्थिति हो गई थी उसको देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने हरिद्वार जिला प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।


गंगा किनारे बसे लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील

बता दें कि गंगा किनारे बसे जिलों में हाई अलर्ट है। एसडीआरएफ के जवान बचाव और राहत उपकरणों के साथ गंगा तटों पर तैनात है। यदि गंगा का जलस्तर इसी तरह से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में हरिद्वार शहर एक बार फिर जलमग्न हो सकता है। निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ आ सकती है और भारी नुकसान की भी आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन एसडीआरएफ एनडीआरएफ को सतर्क रहने को कहा गया है। गंगा के तट पर बसे लोगों और गांव को मुनादी कर सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है और गंगा में पानी बढ़ने के साथ ही उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए भी अपील की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.