Select Date:

आउट दिए जाने से झल्ला गईं बांग्लादेश की कप्तान, गुस्से में फेंकने लगी बैट और हेलमेट

Updated on 03-05-2024 01:44 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने आसान जीत हासिल की। भारत और बांग्लादेश के बीच कोई सीरीज हो और उसमें विवाद नहीं हो, ऐसा कम ही होता है। जब पिछली बार भारतीय महिला टीम बांग्लादेश कई थी तब अंपायर और हरमनप्रीत कौर के बीच कई मौकों पर भिड़ंत हुई। उन्हें इसकी वजह से बैन भी होना पड़ा था।

बांग्लादेशी कप्तान ने खोया आपा

इस बार बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने आपा खो दिया। पारी के 19वें ओवर में अंपायर ने बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना को एलबीडब्ल्यू आउट दिया। इससे वह काफी नाखुश थी। पवेलियन लौटते समय सुल्ताना काफी गुस्सा में नजर आ रही थीं। अपनी टीम के डगआउट के पास उन्होंने साथियों को इशारा किया कि बल्ला लगा था। फिर गुस्से में अपना बल्ला और हेलमेट फेंक दिया।


भारत ने सीरीज को किया अपने नाम

5 मैचों की टी20 सीरीज को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। पहले मैच को 44 रन और दूसरे को 19 रन से जीतने के बाद भारत ने सीरीज के तीसरे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। सिलहट में खेले गए तीसरे मैच में पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 117 रन बनाए। दिलारा अक्तर ने 39 और कप्तान सुल्ताना ने 28 रन बनाए। भारत के लिए राधा यादव ने दो शिकार किए। जवाब में टीम इंडिया ने 19वें ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई। 38 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेलने वाली शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। सीरीज का चौथा मैच 6 मई को खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.