डेथ ओवर स्पेशलिस्ट, बल्ले से भी खतरनाक, ऑक्शन में इस अनजान खिलाड़ी के लिए मारामारी तय
Updated on
16-12-2023 01:57 PM
नई दिल्ली: आईपीएल ऑक्शन से पहले धुरंधर खिलाड़ियों के नाम को लेकर खूब चर्चा हो रही है। मिचेल स्टार्क से लेकर पैट कमिंस और ट्रेविस हेड जैसे ऑस्ट्रेलियाई नाम हैं। वहीं इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ भारत के कई खिलाड़ियों को लेकर नीलामी से पहले बात हो रही है। लेकिन हर बार नीलामी में कुछ ऐसा गुमनाम खिलाड़ी होता है जिनपर जमकर बोली लगती है। इस बार वह खिलाड़ी मानवंत कुमार हो सकते हैं। उनका बेस प्राइस सिर्फ 20 साल रुपये हैं।
पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं मानवंत
भारतीय क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी की हमेशा मांग रही है जो बैटिंग के साथ पेस बॉलिंग भी करता हो। मानवंत कुमार ऐसे ही खिलाड़ी हैं। उनकी लंबाई 6 फीट से ज्यादा है और इसी वजह से अच्छी उछाल भी मिलती है। इसके साथ ही निचले क्रम में आकर वह हार्ड हिटिंग भी कर सकते हैं। कर्नाटक के महाराज ट्रॉफी के डेथ ओवर में उन्होंने 10 ओवर में 11 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.3 की रही। वहीं मिडिल ओवर में 17 ओवर में 119 रन देकर 11 विकेट लिए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
तीन टीमों ने ट्रायल के लिए बुलाया
रिपोर्ट्स की मानें तो मानवंत कुमार को आईपीएल नीलामी से पहले तीन टीमों ने ट्रायल के लिए बुलाया था। इसमें डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स शामिल है। मुंबई वैसे भी गुमनाम खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदने के लिए जानी जाती है। हार्दिक पंड्या से लेकर जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल इसके उदाहरण रहे हैं। ऐसे में नीलामी के दौरान मानवंत कुमार को खरीदने लिए होड़ दिख सकती है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…