Select Date:

सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने 4 विकेट से हराया पाकिस्तान UAE से हारा

Updated on 16-12-2023 01:53 PM

भारतीय मेंस अंडर-19 क्रिकेट टीम एशिया कप से बाहर हो गई है। शुक्रवार को दुबई के ICCA मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत को बांग्लादेश ने 4 विकेट से हराया।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.4 ओवर में 188 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। जवाब में बांग्लादेश ने 42.5 ओवर में 189 रन का टारगेट चेज कर लिया।

दूसरी ओर पहले सेमीफाइनल में UAE ने पाकिस्तान को 11 रनों से हरा दिया। पहली बल्लेबाजी करते हुए UAE 193 रन पर ऑलआउट हो गया। पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करने उतरा लेकिन टारगेट का पीछा नहीं कर सका और 182 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गया।

बांग्लादेश और UAE के बीच अब फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारत का टॉप ऑर्डर फेल
भारत के खराब प्रदर्शन की मुख्य वजह उनका टॉप ऑर्डर रहा। ओपनिंग करने उतरे आदर्श सिंह 2 रन और अरशिन कुलकर्णी 1 रन बना कर आउट हो गए। प्रीयांशु मोलिया 19 रन ही बना सके, जबकि कप्तान उदय सहारन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 4 विकेट गिरने के बाद मुशीर खान ने पारी संभाली और अर्धशतक लगाया। वहीं, मुरुगन अभिषेक ने भी 62 रन की पारी खेली। इन दो दमदार इनिंग्स की बदौलत भारत का स्कोर 188 रन पहुंच गया। टीम 42.4 ओवर में ऑलआउट हो गई।

बांग्लादेश की ओर से मुरुफ मृदा ने 4 विकेट लिए। जबकि, रोहानत और शेख जीबन को 2-2 विकेट मिले है। जबकि महफुजूर रहमान को 1 सफलता मिली।

अरिफुल- अहरार ने बांग्लादेश को जिताया
बांग्लादेश 189 रन के टारगेट का पीछा करने उतरा। पारी की शुरुआत में भी बांग्लादेश के भारत की तरह ही विकेट गिरते चले गए। ओपनर अशिकुर रहमान 7 और जिशान आलम 0 रन बना कर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर मोहम्मद रिजवान 13 रन बना कर पवेलियन लौट गए।

बांग्लादेश के रन चेज में 34-3 के स्कोर पर मुश्किल में फंसने के बाद अरिफुल इस्लाम और अहरार अमीन टीम को बचाने आए। दोनों बीच 138 रन की पार्टरनरशिप हुई।

अरिफुल बांग्लादेश के लिए बल्ले से शो के स्टार रहे क्योंकि उन्होंने सिर्फ 90 गेंदों में 94 रन बनाए और अहरार अमीन ने उनका समर्थन किया जिन्होंने 101 गेंदों में 44 रन बनाए। यहां से भारत के लिए गेम पलट गया और बांग्लादेश मजबूत स्थिति में आ गया।

कप्तान महफुजूर और पवीज शेख क्रमश: 3 रन और 2 रन बना कर नाबाद रहे और बांग्लादेश ने 42.5 ओवर में 6 विकेट खो कर 189 रन बना लिए।

रविवार को होगा फाइनल
रविवार यानी 17 दिसंबर को बांग्लादेश और UAE के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसी टूर्नामेंट में बांग्लादेश ग्रुप स्टेज में UAE को हरा चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.