Select Date:

बांग्लादेश ने किया कमाल, न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में 150 रन से पीटा

Updated on 02-12-2023 02:21 PM
सिलहट: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 150 रन से हरा दिया। कीवी टीम को चौथी पारी में बांग्लादेश ने 332 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 181 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह मेजबान बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। नजमुल हसन शांतो की कप्तानी में टीम ने पहली पारी में 310 रन का स्कोर खड़ा किया। पहली पारी में टीम के लिए महमूदुल हसन जॉय ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। महमूदुल हसन जॉय ने 86 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान शांतो और मोमिनुल हक ने 37-37 रनों की पारी खेली।

बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 317 रन ही बना पाई। टीम के लिए केन विलियमसन ने बेहतरीन 104 रन बनाए। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 42 और डेरिल मिचेल ने 41 रनों का योगदान दिया। इस तरह न्यूजीलैंड टीम को पहली पारी में 7 रनों की मामूली बढ़त हासिल हुई।

दूसरी पारी में आया शांतो का शतक

पहली पारी में सिर्फ 7 रन से पीछे रहने के बाद बांग्लादेश की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसके सामने सामने चुनौती एक मुश्किल लक्ष्य रखने की थी। ऐसे में कप्तान शांतों ने बल्लेबाजी में मोर्चा संभाला और 105 रनों की दमदार पारी खेली। शांतो के अलावा मुशफिकुर रहीम ने 67 और मेहदी हसन मिराज ने भी 50 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। इस तरह बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 338 रन बना दिए और न्यूजीलैंड को 332 रनों का लक्ष्य मिला।

चौथी पारी में स्पिन के लिए मददगार हो चुकी पिच पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की सांस फूल गई और पूरी टीम 181 रन के स्कोर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए इस पारी में तैजुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए। तैजुल ने पहली पारी में भी 4 विकेट चटकाए थे। वहीं बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल को छोड़कर और कोई भी कमाल नहीं दिखा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.