बांग्लादेश के चुनाव नतीजों ने दिया सकारात्मक संदेश, BNP की बड़ी जीत के भारत के लिए क्या हैं मायने, जानें
Updated on
14-02-2026 01:46 PM
ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रमुख तारिक रहमान 17 साल बाद जब अपने देश लौटे तो उनका पहला सार्वजनिक बयान था कि मेरे पास एक प्लान है। अब जब वह देश की कमान संभालने के लिए तैयार हैं, तो डेढ़ साल से अस्थिरता और गंभीर सुरक्षा संकट झेल रहे बांग्लादेश को एक कारगर प्लान की जरूरत भी पड़ेगी। उनकी पार्टी को मिले बहुमत से जाहिर है कि बांग्लादेश की जनता को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।
संतुलित रुख
तारिक ने अपने भाषण में दो बातों पर खासा जोर दिया था। एक, धर्म व्यक्ति का विषय है और वह ऐसा सुरक्षित बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, जो सभी का हो। दूसरे, उन्होंने बांग्लादेश के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही थी। उनका रुख अंतरिम सरकार की तुलना में ज्यादा सुलझा और सकारात्मक है। मोहम्मद यूनुस के दौर में ढाका ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की सचाई को हमेशा नकारा और उसका झुकाव चीन-पाकिस्तान की तरफ ज्यादा दिखा। इसी वजह से दोनों पड़ोसियों के रिश्ते हाल में सबसे खराब स्थिति में पहुंच गए।
भारत का संदेश
तारिक रहमान ने ज्यादा संतुलित रवैया अपनाया है। उन्होंने भारत विरोधी भावनाओं को भड़काया नहीं, बल्कि सभी को लेकर चलने की बात कही। भारत ने भी समय-समय पर बताया है कि वह बदले नेतृत्व के साथ रिश्ते बढ़ाने के लिए तैयार है। BNP की जीत पर तारिक को बधाई देने वाले सबसे पहले वैश्विक नेताओं में पीएम नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों की बात कर संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की पहल कर दी है।
भारत-बांग्लादेश के साझा हित
भारत और बांग्लादेश के हित कई क्षेत्रों में साथ जुड़े हुए हैं। भले ही नई दिल्ली ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को शरण दी हो, लेकिन उसने बांग्लादेश के आंतरिक मामलों से हमेशा दूरी बनाकर रखी। हालांकि जमात-ए-इस्लामी की तुलना में BNP ज्यादा उदार चेहरा है और उसकी बड़ी जीत बताती है कि बांग्लादेश के आम लोगों को भी जमात की कट्टरपंथी विचारधारा पर यकीन नहीं। ऐसे में यह समय है, जब भारत और बांग्लादेश हाल में आई दूरी को पाटने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं।
जनादेश का सम्मान
दूसरे देशों की संप्रभुता और वहां के जनादेश का सम्मान भारत की नीति रही है। पीएम मोदी का संदेश बताता है कि भारत आगे बढ़ने को तैयार है। इससे पहले भी तमाम तनाव के बावजूद भारत ने पूर्व पीएम खालिदा जिया के इलाज की पेशकश की थी और फिर उनकी मौत पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ढाका पहुंचे थे। अब अगला कदम बांग्लादेश को उठाना होगा। सकारात्मक है कि BNP ने भी संबंधों को मजबूती देने की बात कही है।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…