शेयर बाजार भी धड़ाम
शेयर बाजार भी लंबे समय से दबाव में है। पिछले 16 सालों में, बाजार लगभग 38 प्रतिशत तक गिर गया है। महंगाई को ध्यान में रखें तो निवेशकों को हर साल औसतन 3 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। ढाका स्टॉक एक्सचेंज (DSE) के अनुसार, लिस्टेड 397 कंपनियों में से 98 के शेयर अब 10 टका के फेस वैल्यू से भी कम पर बिक रहे हैं। इनमें से आधे से ज्यादा की कीमत 5 टका से भी कम है।बुधवार को ढाका स्टॉक एक्सचेंज (DSEX) में मामूली बढ़त आई। पिछले एक साल में इसमें 6 फीसदी की गिरावट आई है। DSE ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश के अध्यक्ष सैफुल इस्लाम ने कहा कि शेयर बाजार में बहुत सारे बेकार शेयर होने से विदेशी और संस्थागत निवेशक निराश हो रहे हैं। उनका कहना है कि जो कंपनियां ठीक से काम नहीं कर रही हैं, उन्हें बंद कर देना चाहिए या दूसरी कंपनियों में मिला देना चाहिए, और अच्छी कंपनियों को शेयर बाजार में लाना चाहिए ताकि लोग उनमें पैसा लगा सकें।
