Select Date:

बांग्लादेश ने 80 रन से तीसरा टी-20 जीता:पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया

Updated on 21-12-2024 01:07 PM

बांग्लादेश ने तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 80 रनों से हरा दिया है। इस तरह बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम किया और पहली बार टी-20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज खिलाफ क्लीन स्वीप किया। किंग्सटन में शुक्रवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में कैरेबियन टीम 16.4 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई। जाकेर अली ने नाबाद 72 रनों बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बांग्लादेश के लिए जाकेर अली ने नाबाद 72 रन बनाए 

बांग्लादेश के लिए जाकेर अली ने 41 गेंदों पर नाबाद 72 रनों बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 6 छक्के जड़े। परवेज हौसेन इमोन ने 21 गेंदों पर 39 रन बनाए। जबकि मेंहदी हसन मिराज ने 23 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोमरियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इसके अलावा अल्जारी जोसेफ, रोस्टन चेस और गुदाकेश मोटे को 1-1 विकेट मिला।

रिशाद हौसेन 3 विकेट झटके

189 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम के लगातार विकेट गिरते रहे। ओपनर ब्रैंडन किंग शून्य पर आउट हुए। वहीं, जॉनसन चार्ल्स ने 18 गेंदों पर 23 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोमरिया शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के जड़े। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 10 गेंदों पर 15 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए रिशाद हौसेन 3 विकेट झटके। इसके अलावा तस्कीन अहमद और मेंहदी हसन मिराज ने 2-2 विकेट लिए। जबकि तंजीम हसन साकिब और हसन महमूद को 1-1 विकेट मिला। नाबाद अर्धशतक के बाद खुब सर्च किए गए जाकेर अली बांग्लादेश के जाकेर अली ने वेस्टइडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में नाबाद अर्धशतक लगाया। इसके बाद वह गूगल पर सर्च होने लगे और ट्रेंड करने लगे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.