Select Date:

बांग्लादेशी क्रिकेटर महमूदुल्लाह का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास:वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बांग्लादेशी

Updated on 13-03-2025 12:43 PM

बांग्लादेशी प्लेयर महमूदुल्लाह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बुधवार को महमुदुल्लाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर रिटायरमेंट एनाउंस किया। 39 साल के महमुदुल्लाह पहले ही 2021 में टेस्ट और 2024 में T20I से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने कुल 430 इंटरनेशनल मैच खेले।

वनडे में महमूदुल्लाह बांग्लादेश के लिए चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 36.46 की औसत के साथ 5689 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में बांग्लादेश के लिए महमूदुल्लाह से ज्यादा रन मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन और तमिम इकबाल के नाम हैं।

हर चीज का अंत सही तरीके से नहीं होता: महमूदुल्लाह

महमूदुल्लाह ने अपनी पोस्ट पर लिखा, 'मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। मैं अपने सभी साथियों, कोचों और खासकर अपने फैंस को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है। मेरे भाई इमदाद उल्लाह को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो बचपन से ही मेरे कोच और गुरु के रूप में मेरे साथ रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मेरी पत्नी और बच्चों को धन्यवाद, जो हर मुश्किल समय में मेरा साथ देते रहे हैं। मुझे पता है कि लाल और हरी जर्सी में मेरी कमी खलेगी। हर चीज का अंत बिल्कुल सही तरीके से नहीं होता, लेकिन आप हां कहते हैं और आगे बढ़ते हैं।'

चैंपियंस ट्रॉफी में हार के बाद टीम में जगह बनानी मुश्किल थी 

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद, महमूदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम दोनों की नेशनल टीम में जगह सवालों के घेरे में आ गई थी। रहीम ने हाल ही में वनडे से संन्यास लिया और अब महमूदुल्लाह ने भी यही किया। इससे पहले, महमूदुल्लाह ने बोर्ड से अनुरोध किया था कि फरवरी 2025 के बाद उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए न चुना जाए।

वनडे वर्ल्ड कप में 3 शतक लगाने वाले एकमात्र बांग्लादेशी

महमूदुल्लाह बांग्लादेश के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में तीन शतक लगाए हैं। इनमें से 2 शतक 2015 के वर्ल्ड कप में और एक शतक 2023 वर्ल्ड कप में लगाया। महमूदुल्लाह ने 239 वनडे, 50 टेस्ट और 141 टी20 मैचों में बांग्लादेश को रिप्रेजेंट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.