बैंक लॉकर सुविधा के जरिए ग्राहक अपने कीमती सामान, दस्तावेज रखते हैं. 31 दिसंबर 2022 से आरबीआई के नए लॉकर संबंधी नियम लागू होने जा रहे हैं. ग्राहकों को जनवरी 2023 से पहले लॉकर एग्रीमेंट हासिल करना होगा. इस एग्रीमेंट पर साइन भी करना है. वहीं, बैंकों को यह पक्का करना होगा कि ग्राहक ने नए लॉकर नियमों के तहत एग्रीमेंट पर साइन किए हैं या नहीं.
पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को नए लॉकर नियमों के संबंध में मैजेज भेजकर सचेत कर रहा है. पीएनबी ने अपने ग्राहकों को भेजे संदेश में कहा है कि आरबीआई गाइडलाइंस के मुताबिक न्यू लॉकर एग्रीमेंट 31 दिसंबर 2022 से पहले एक्जीक्यूट किया जाना है. बैंक ने कहा है कि कृपया सुनिश्चित करें कि अगर इसे पहले साइन नहीं किया है तो समय रहते सभी ग्राहक इस काम को कर लें. क्योंकि, 1 जनवरी 2023 से नए लॉकर नियम प्रभावी होंगे.
जिन ग्राहकों ने बैंक में कीमती सामान रखने के लिए लॉकर किराए पर लिया है या किराए पर लेने की योजना बना रहे हैं तो उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लॉकर नियमों की जानकारी होनी जरूरी है. आरबीआई ने लॉकर नियम संबंधी निर्देश अगस्त 2021 में ही जारी कर दिया था. जो कि 1 जनवरी 2023 से लागू हो रहा है. इसके तहत सबसे पहले सेफ डिपॉजिट लॉकर होल्डर्स को नए लॉकर एग्रीमेंट के लिए पात्रता दिखानी होगी और रिन्यूवल के लिए एग्रीमेंट करना होगा.
बैंक लॉकर एग्रीमेंट का रिन्यूवल भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार बैंक यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके लॉकर एग्रीमेंट में कोई अनुचित नियम या शर्तें शामिल नहीं हैं. इसके अलावा बैंक के हितों की रक्षा के लिए अनुबंध की शर्तें आवश्यकता से अधिक कठिन नहीं होंगी. बैंक 1 जनवरी 2023 तक मौजूदा लॉकर ग्राहकों के साथ अपने लॉकर एग्रीमेंट का रिन्यूवल करेंगे.
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…