Select Date:

बीमा एजेंट ना बनें बैंक, अपने काम पर ध्यान दें... मिस-सेलिंग पर वित्त मंत्री ने दी चेतावनी

Updated on 24-02-2026 01:55 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि बैंकों को ग्राहकों को गुमराह करके बीमा सहित फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स पकड़ाने की हरकतों से बाज आना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि बैंकों को जमा जुटाने और कर्ज देने के अपने मुख्य कारोबार पर ध्यान लगाना चाहिए।उन्होंने कहा कि बैंकों को अपने कोर बिजनेस पर ध्यान देना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि ग्राहकों के पास पहले से बीमा होने पर भी बैंक उनसे बीमा उत्पाद खरीदने को कहते हैं और आरबीआई यह सोचकर इस पर नजर नहीं रखता था कि यह तो बीमा रेगुलेटर IRDAI के दायरे की बात है। दूसरी ओर, IRDAI को लगता रहा कि बैंक तो आरबीआई से रेगुलेट होते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि ग्राहक कहता है कि उसे बीमा लेने को क्यों कहा जा रहा है, जब वह होम लोन लेने के लिए अपनी प्रॉपर्टी गिरवी के रूप में बैंक को दे ही रहा है? सीतारमण ने कहा, 'मुझे खुशी है कि आरबीआई मिस सेलिंग के बारे में गाइडेंस ला रहा है। बैंकों को संदेश जाना चाहिए कि वे मिस सेलिंग नहीं कर सकते।'

क्या हैं ड्राफ्ट नियम?

  • 11 फरवरी को आरबीआई ने 'मिस सेलिंग' (गलत तरीके से सामान बेचना) पर नए ड्राफ्ट नियम जारी किए थे। इसमें कहा गया है कि अगर बैंक किसी ग्राहक को गलत तरीके से कोई प्रोडक्ट या सर्विस बेचते हैं, तो उन्हें ग्राहक का पूरा पैसा वापस करना होगा और नुकसान की भरपाई भी करनी होगी। ये नियम 1 जुलाई से लागू होंगे।
  • वित्त मंत्री ने बैंकों को फटकार लगाते हुए कहा कि बैंक बीमा बेचने में ज्यादा और बैंकिग के मुख्य काम में कम समय दे रहे है।
  • उन्होंने कहा कि बैंकों को सलाह दी गई है कि वे सेविंग्स और करंट अकाउंट डिपॉजिट बढ़ाने पर फोकस करें।

गोल्ड प्राइस पर नजर

सीतारमण ने कहा कि सोने के बढ़ते भाव पर सरकार और आरबीआई की नजर है, लेकिन कीमतें ऐसी नहीं है कि चिंता की स्थिति बन जाए। उन्होंने कहा कि भाव मुख्य रूप से इसलिए चढ़ रहे हैं क्योंकि दुनियाभर में केंद्रीय बैंक काफी सोना खरीद रहे हैं। दिल्ली में आरबीआई बोर्ड को संबोधित करने के बाद सीतारमण ने कहा कि त्योहारों में भारत में सोने की मांग आमतौर पर बढ़ती है, साथ ही अधिकतर देशों के केंद्रीय बैंक भी सोना-चांदी खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी इस पर नजर है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह चिंताजनक स्थिति तक पहुंच गया है।'

'PSU बैंकों के विलय की योजना नहीं'

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के पास पब्लिक सेक्टर बैंकों के विलय के लिए फिलहाल कोई रोडमैप या योजना नहीं है। हालांकि, उन्होंने बताया कि बजट 2026-27 में जिस विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च-स्तरीय समिति का प्रस्ताव रखा गया है, वह इस विषय और अन्य पहलुओं पर गौर करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
Advt.