अप्रैल में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें छुट्टियों की तारीख
Updated on
01-04-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है। अब कल से अप्रैल की शुरुआत हो जाएगी। अप्रैल में बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आपके जरूरी काम अटक सकते हैं। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम आपको बैंकों में छुट्टियों की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने अप्रैल में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आपको अप्रैल में बैंक से जुड़े काम हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट नोट कर लें। अप्रैल में सिर्फ 16 दिन ही काम होगा। अप्रैल में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे। वहीं ईद के कारण कई जगहों पर 10 और कई राज्यों में 11 अप्रैल को छुट्टी है। आईए आपको बताते हैं कि अप्रैल में कौन-कौन सी तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।
इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
1 अप्रैल को सालाना क्लोजिंग के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा 5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम जन्मदिन और जूमत जुमातुल विदा के कारण तेलंगाना, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद 7 अप्रैल रविवार 9 अप्रैल गुड़ी पड़वा/उगाड़ी फेस्टिवल/तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद 10 अप्रैल ईद के कारण कोच्चि, केरल में बैंक बंद 11 अप्रैल ईद के कारण चंडीगढ़, गंगटोक, कोच्चि को छोड़ पूरे देश में बैंक बंद 13 अप्रैल दूसरा शनिवार 14 अप्रैल रविवार 15 अप्रैल बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के कारण गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद 17 अप्रैल रामनवमी पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर,लखनऊ, पटना, रांची, शिमला मुंबई और नागपुर में बैंक बंद 20 अप्रैल गरिया पूजा पर अगरतला में बैंक बंद 21 अप्रैल रविवार 27 अप्रैल चौथा शनिवार 28 अप्रैल रविवार
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…