लव रंजन डायरेक्टेड और श्रद्धा कपूर-रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' होली के मौके पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों ही स्टार इसका जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इसके दो गाने भई रिलीज हो चुके हैं, जो जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। हर को इस पर अपनी कमर मटका रहा है। एक्ट्रेस के पापा और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर तो बाकायदा ठुमका लगाते हुए दिखाई दिए हैं। और वो बेटी के गाने को फुल टू इंजॉय भी कर रहे हैं। इसका वीडियो खुद श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई प्यार लुटा रहा है। अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहा है।