Select Date:

मैच के बाद भिड़ी बार्सिलोना-रियल मैड्रिड की टीम, खिलाड़ियों में हाथापाई, लमीन यमाल को मारने दौड़े विनिसियस?

Updated on 27-10-2025 03:04 PM
मैड्रिड: रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा के एक मैच में बार्सिलोना को 2-1 से हराकर अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछले कुछ समय से चला आ रहा हार का सिलसिला तोड़ दिया। इस मैच के बाद हालांकि दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ गए। ला लीगा के वर्तमान सत्र में यह पहला अवसर था जबकि दोनों टीम एक दूसरे के आमने-सामने थी।

काइलियन एमबाप्पे और जूड बेलिंगहैम के गोल की मदद से रियाल मैड्रिड ने रविवार को जीत हासिल की जिससे इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उसका चार मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला टूट गया। इस जीत से 10 राउंड के बाद रियाल मैड्रिड की बार्सिलोना पर लीग में बढ़त पांच अंक की हो गई।

मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच हुई झड़प

बार्सिलोना के पेड्री को अंतिम सीटी बजने से ठीक पहले मैदान से बाहर भेजे जाने के बाद दोनों टीमों के बेंच पर मौजूद खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हो गई। यह विवाद मैच खत्म होने के बाद भी जारी रहा, जिसमें मैड्रिड के फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर और बार्सिलोना के स्टार फॉरवर्ड लामिन यामल भी शामिल थे। विनिसियस और यामल के बीच मैच के दौरान भी कई बार बहस हुई। विनिसियस ने यामल की ओर इशारा किया कि बार्सिलोना का यह स्टार बहुत ज्यादा बोल रहा है।
इसके बाद यमाल ने भी इशारा किया कि टनल के अंदर चलकर बात करते हैं। इसके बाद विनिसियस ने आपा खो दिया और वो लमीन यमाल की ओर भागने लगे। दृश्य देखकर तो ऐसा ही लग रहा था कि वह लमीन को मारने के लिए दौड़ रहे हैं। हालांकि, बीच में दोनों क्लब के स्पोर्ट स्टाफ और खिलाड़ी आ गए। मैच के बाद यामल और मैड्रिड के गोलकीपर थिबॉट कोर्टोइस और डिफेंडर दानी कार्वाजल के बीच भी बहस हो गई।मैच के बाद हुई झड़प के बाद मैड्रिड के रिजर्व गोलकीपर एंड्री लुनिन को मैदान से बाहर भेज दिया गया औप विनिसियस उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें पीला कार्ड दिखाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.