Select Date:

बरेली की PCS अफसर ज्‍योति मौर्या फिर सुखिर्यों में, जानिए भीम आर्मी क्‍यों विरोध में उतर आई

Updated on 05-07-2023 07:27 PM
बरेली: यूपी के बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्‍योति मौर्या पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया है कि ज्‍योति अपने प्रेमी होमगार्ड कमांडेंट के साथ मिलकर उनकी हत्‍या की साजिश रच रही हैं। आलोक ने इस संबंध में प्रयागराज के धूमनगंज थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं, ज्‍योति मौर्या ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मुकदमा करवाया है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ज्‍योति मौर्या अपने पति के खिलाफ जातिसूचक शब्‍दों का प्रयोग कर रही हैं। इस वीडियो में एक महिला फर्श पर बैठी नजर आ रही है जिसका चेहरा ब्‍लर है। ज्‍योति मौर्या ने इस वीडियो को फेक बताया है। दूसरी तरफ, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने यह वीडियो ज्‍योति मौर्या का बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बरेली में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ज्‍योति मौर्या का विरोध जताया है। उनका कहना है कि ज्‍योति एक जिम्‍मेदार पद पर हैं इसके बावजूद उन्‍होंने वाल्‍मीकि समाज के खिलाफ जातिसूचक शब्‍दों का प्रयोग किया है। पुलिस को उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। इस वीडियो में दिख रही महिला युवक से गाली गलौच कर रही है। हालांकि अभी तक वीडियो की सत्‍यता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

ज्‍योति ने 2015 में पास की थी पीसीएस परीक्षा

आपको बता दें कि ज्‍योति मौर्या के पति आलोक मौर्य पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्‍होंने बताया था कि 2019 में उनकी और ज्‍योति की शादी हुई। 2015 में जुड़वां बेटियां पैदा हुईं। इसी साल ज्‍योति का पीसीएस परीक्षा में सेलेक्‍शन हुआ। 2020 तक सब सही चल रहा था। इस साल ज्‍योति गाजियाबाद में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के संपर्क में आईं। दोनों मिलकर उन्‍हें रास्‍ते से हटाने की साजिश रच रहे हैं। ज्‍योति मौर्या इस समय बरेली के शुगर मिल में जीएम पद पर तैनात हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.