बैरिस्टर बेगम बला की खूबसूरत, पाकिस्तान के कप्तान पर यूं नहीं चलाती हैं हुक्म! अंदाज तो देखिए
Updated on
11-09-2025 02:14 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप में एक युवा और नई टीम के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है। सलमान की कप्तानी में हाल ही में पाकिस्तान यूएई और अफगानिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में जीत दर्ज की थी। वहीं अब सलमान अली आगा का भारत के खिलाफ असल टेस्ट होने वाला है। क्योंकि अभी तक कमजोर टीम के खिलाफ ही सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान को सफलता मिल रही है।
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप के इस महामुकाबले से पहले फैंस पाकिस्तान के नए कप्तान के बारे में सब कुछ जानने को लेकर उस्तुक हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सलमान अली आगा के क्रिकेटिंग करियर से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में। खास तौर से उनकी बैरिस्टर वाइफ के बारे में।
कौन हैं सलमान अली आगा की वाइफ सलमान अली आगा की वाइफ के बारे में इंटरनेट पर बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। उनकी वाइफ का नाम सबा मंजर है और उन्हें लाइम लाइट में रहना ज्यादा पसंद नहीं है। उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक सबा की पढ़ाई-लिखाई ब्रिटेन में हुई है और वह पेशे से एक बैरिस्टर यानी वकील हैं। हालांकि, ये जानकारी नहीं है कि क्या वो पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं या फिर उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ है।
सबा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को भी प्राइवेट करके रखा है। सबा और सलमान दोनों के एक बच्चे भी हैं, जिसका नाम सलाह है। हालांकि, कई बार ये जरूर देखा गया है कि सबा अपने शौहर को खेलते हुए देखने के लिए स्टेडियम पहुंची हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर मौजूद हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उसे उन्होंने काफी प्राइवेट रखा है।
कैसा रहा है सलमान आगा करियर सलमान अली आगा के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2022 में पाकिस्तान के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। पाकिस्तान के लिए सलमान अब तक कुल 21 टेस्ट, 41 वनडे और 25 टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सलमान ने 38.74 की औसत से 1317 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है।
वहीं वनडे में बात करें तो 1 शतक और 6 अर्धशतक के साथ 1116 रन बनाए हैं। वहीं टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 489 रन बनाए हैं। इसके अलावा सलमान ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में सलमान ने 19 विकेट, वनडे में 17 और टी20 में 4 विकेट हासिल किए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…