क्रीज के अंदर था बैट, थर्ड अंपायर ने दिया रन आउट... आयुष बडोनी के विकेट पर गरमा गया माहौल
Updated on
01-05-2024 02:14 PM
लखनऊ: आईपीएल 2024 के दौरान हर मैच में कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी चर्चा रहती है। केकेआर और दिल्ली के मैच में हर्षित शर्मा को सेलिब्रेशन के लिए बैन कर दिया गया। अब लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच में सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन फिर थर्ड अंपायर ने एक ऐसा फैसला दिया, जिसपर विवाद शुरू हो गया। यह फैसला लखनऊ के बल्लेबाज आयुष बडोनी के रन आउट का था।
दूसरे रन की कोशिश में फंसे बडोनी
यह घटना 19वें ओवर में घटी जब लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 12 गेंदों पर 13 रनों की जरूरत थी। हार्दिक पंड्या के पास गेंद थी। उनके ओवर की पहली गेंद छोटी और ऑफ के बाहर थोड़ी बाहर थी। बडोनी ने गेंद को कट किया और फिर रन के लिए दौड़ पड़े। गेंद फील्डर से ज्यादा दूर नहींं थी और इसी वजह से दूसरे रन काफी मुश्किल था। ईशान ने गेंद को कलेक्ट किया और अपने पहले प्रयास में उनका हाथ विकेट पर नहीं था। लेकिन दूसरी बार उन्होंने गिल्लियां बखेर दीं।
क्रीज में नहीं लगा बडोनी का बल्ला
जब ईशान किशन ने पहली बार रन आउट की कोशिश की, तब आयुष बडोनी क्रीज से काफी बाहर थे। लेकिन जब दूसरी कोशिश में ईशान का हाथ विकेट से लगा तो बडोनी काफी अंदर आ गए थे। हालांकि उनका बल्ला हवा में था। वर्तमान क्रिकेट नियम के अनुसार एक बार बल्लेबाज क्रीज के अंदर आने के बाद हवा में जाता है तो बल्लेबाज आउट नहीं होगा। लेकिन थर्ड अंपायर के अनुसार बडोनी का बल्ला एक बार भी क्रीज के अंदर जमीन पर टच नहीं हुआ।
डाइव मारने की वजह से हवा में रहा बैट
आयुष बडोनी ने डाइव मारी तो बल्ला हवा में रह गया। जब विकेटकीपर ईशान किशन ने उन्हें रन आउट किया तो हैंडल का भी आधा हिस्सा क्रीज के अंदर आ गया था लेकिन वह जमीन पर टच नहीं हुआ। थर्ड अंपायर के फैसले पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को भी भरोसा नहीं हुआ। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल गुस्से में नजर आएं तो दूसरी छोर पर खेल रहे निकोलस पूरन ने काफी देर तक अंपायर से इसपर बात की। इस रन आउट का मैच के नतीजे पर कोई फर्क नहीं पड़ा और लखनऊ ने 4 गेंद रहते मैच को अपने नाम कर लिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…