बल्लेबाज नहीं पूरा तूफान है... रविंद्र जडेजा के साथी ने 9वें नंबर पर जड़ा शतक, जानें कौन है यह सूरमा
Updated on
01-02-2023 09:16 PM
राजकोट: नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए पार्थ भुट की नाबाद शतकीय पारी से रविंद्र जडेजा की घरेलू टीम सौराष्ट्र ने खराब शुरुआत से उबरते हुए रणजी ट्रॉफी के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में मंगलवार को पंजाब के खिलाफ शुरुआती दिन अपनी पहली पारी में 303 रन बनाए। भुट जब क्रीज पर आए थे तब सौराष्ट्र का स्कोर सात विकेट पर 147 रन था और टीम ने इसी स्कोर पर आठवां विकेट भी गंवा दिया।
बाएं हाथ के इस स्पिनर ने बल्ले से कमाल करते हुए 155 गेंद की पारी में 11 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 111 रन बनाने के अलावा आखिरी दो बल्लेबाजों के साथ 156 रन की जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भुट ने तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (22) के साथ नौवें विकेट के लिए 61 और युवराज सिंह डोडिया के साथ 10वें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की।
पंजाब के लिए स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे ने चार तो वही तेज गेंदबाज बलतेज सिंह ने तीन विकेट लिए। अनुभवी सिद्धार्थ कौल को दो जबकि नमन धीर को एक सफलता मिली। जवाब में पंजाब ने स्टंप्स तक अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के तीन रन बना लिए। इससे पहले सौराष्ट्र का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला सही नहीं रहा।
सलामी बल्लेबाज स्नेल पटेल (70) ने एक छोर संभाले रखा तो वही दूसरे छोर ने टीम ने लगातार विकेट गंवाया। स्नेल ने 131 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके जड़े। पारी के पहले ओवर में ही विकेटकीपर हार्विक देसाई को बलतेज ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी। विश्वराज जडेजा (28) और शेल्डन जैक्सन (18) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…