बल्लेबाज उड़ाएंगे होश या होगा उनका शिकार, जानें कैसा खेलेगी कोलकाता का पिच?
Updated on
06-04-2023 08:12 PM
कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अक्सर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच पुरानी राइवलरी है। केकेआर और आरसीबी के मैच में माहौल गरम रहता है। फैंस के बीच में जबरदस्त टेंशन होती है। ऐसे में अब आईपीएल 2023 में भी यह महामुकाबला होने जा रहा है। कोलकाता और बैंगलोर 6 अप्रैल गुरुवार को ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान में एक दूसरे से भिड़ेंगे। जहां कोलकाता घर पर इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। तो वहीं आरसीबी अपना विजयरथ आगे बढ़ाना चाहेगी। इस बात में कोई दोहराय नहीं कि यह मैच काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि केकेआर और आरसीबी के बड़े मुकाबले में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।
पिच रिपोर्ट: ईडन गार्डंस की पिच टी20 के मुकाबले में बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। गेंदबाजों के लिए ईडन गार्डन्स की पिच इतनी अनुकूल नहीं होती। यहां पहली इनिंग्स का औसत स्कोर 174 रन रहा है। ऐसे में दोनों टीमों में धाकड़ बल्लेबाज होने की वजह से एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है।
वेदर रिपोर्ट
कोलकाता के अगर मौसम की बात करें तो गुरुवार को कोलकाता में थोड़ी गर्मी हो सकती है। मैच वाले दिन कोलकाता का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री। इसी के साथ 38 प्रतिशत ह्यूमिडिटी होगी। वहीं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी इस बात का भी संभावना है। 6 अप्रैल को कोलकाता में बारिश होने के आसार काफी कम हैं। इसका मतलब मैच बिना किसी रुकावट के खेला जा सकता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…