बल्लेबाजों का भौकाल या गेंदबाज का कोहराम, देखें चेन्नई स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, मौसम और रिकॉर्ड
Updated on
11-04-2025 03:07 PM
चेन्नई: नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद मुश्किलों में घिरी चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए शुक्रवार को होने वाले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। गायकवाड़ कोहनी में फ्रेक्चर के कारण आईपीएल के बचे हुए सत्र से बाहर हो गए जिससे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी फिर टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी उठायेंगे। लगातार हार से बेजार चेन्नई की टीम को अभी तक पांच मैच में से चार में हार का सामना करना पड़ा है और इसलिए यह मैच उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। उसे अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स से 18 रन से पराजय का सामना करना पड़ा था।
चेन्नई सुपर किंग्स को अपने ही मैदान की पिच नहीं आ रही पसंद चेन्नई की टीम अब अपना भाग्य बदलने के उद्देश्य से अपने घरेलू मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी। उसे हालांकि अभी तक यहां के विकेट से उतनी मदद नहीं मिली है जैसे कि अतीत में मिला करती थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बड़ी हार के बाद चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पिच को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की थी। चेन्नई की पिछली सफलताओं में उसका घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है लेकिन अब यहां की पिच काफी बदल गई है और उसके खिलाड़ी इससे सामंजस्य नहीं बिठा पा रहे हैं।
चेन्नई को एमएस धोनी की कप्तानी में भाग्य बदलने की उम्मीद चेन्नई को अगर अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसके खिलाड़ियों को जल्द से जल्द यहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाना होगा। यही नहीं उसके स्पिन गेंदबाजों को सफलता हासिल करने का तरीका ढूंढना होगा। सभी की निगाहें एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी रहेगी। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में 12 गेंद पर 27 रन बनाए थे जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल है। चेन्नई की टीम के लिए अच्छी बात यह है कि डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाजों ने लय हासिल करने के संकेत दिए हैं लेकिन कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से बड़ी पारी की दरकार है।
दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक गेंदबाज चेन्नई की गेंदबाजी कमोबेश वैसी ही रहेगी, जिसमें खलील अहमद, मुकेश चौधरी और मथीशा पथिराना तेज गेंदबाजी विभाग संभालेंगे, जबकि रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और नूर अहमद पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी। जहां तक कोलकाता नाइटराइडर्स का सवाल है, वे तीन दिन पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मिली करीबी हार से उबरने और इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगे। उनके गेंदबाजों को ईडन गार्डंस में लखनऊ के बल्लेबाजों की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था।
केकेआर के पास बड़े हिटर उन्हें यहां अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। बल्लेबाजी में नाइटराइडर्स का दारोमदार फिर से क्विंटन डि कॉक, सुनील नरेन, कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों पर रहेगा। अगर आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में वर्तमान स्थिति का जिक्र करें तो चेन्नई चार हार और एक जीत के बाद 9वें स्थान पर, जबकि केकेआर पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ छठे स्थान पर है।
CSK vs KKR मैच के दौरान कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार, खेल के दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और बारिश की 10 प्रतिशत संभावना है। हालांकि, खेल के दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। मौसम में हवा चलने की उम्मीद है। CSK vs KKR मैच के एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई की पिच रिपोर्ट एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की बात करें तो सभी तरह के खिलाड़ियों के लिए संतुलित सतह प्रदान की है। इस पिच पर माना जाता है कि शुरुआत में विकेट से नई गेंद के गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलेगी, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह स्पिनरों को खेल में लाएगा। बल्लेबाजों को शॉट खेलने से पहले मैदान पर कुछ समय बिताने की जरूरत है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…