भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बैटिंग या बॉलिंग, किसका चलेगा सिक्का, जानें कैसी है चेन्नई की पिच
Updated on
07-10-2023 02:38 PM
चेन्नई: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया की पहली टक्कर ऑस्ट्रेलिया के साथ है। दोनों टीमें इस मैच के लिए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर उतरेगी। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह पहले ही मैच जीत हासिल कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत करें। विश्व कप से ठीक पहले दोनों टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली थी, जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से जीत हासिल की थी। हालांकि विश्व कप में दोनों ही टीमें अब नई शुरुआत साथ मैदान पर उतरेगी। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं कैसी चेन्नई की पिच रिपोर्ट।
पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर खेलना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है। यहां की पिच काफी संतुलित माना जाता है। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को इससे मदद मिलती है। विकेट की बात करें तो यह सूखे रहने की उम्मीद है और स्पिनरों को यहां काफी मदद मिलता है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है विकेट थोड़ी धीमी हो जाती है और बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना काफी मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम की पहली पसंद बल्लेबाजी करना होता है। इस मैदान पर वनडे मुकाबले के रिकॉर्ड को देखें तो कुल 22 मैच खेले गए हैं। वहीं टीम इंडिया को यहां पर 7 मुकाबलों में जीत मिली है और इतने ही मैच में टीम हारी है।
कितने बजे से शुरू होगा मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का पहला मुकाबला रविवार, 8 अक्टूबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का यह पांचवां मुकाबला होगा। मैच के लिए टॉस का समय 1 बजकर 30 मिनट का है जबकि खेल दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…