कोलकाता और हैदराबाद में जंग आज, देखें कैसी होगी प्लेइंग-11, हेड टू हेड आंकड़े
Updated on
14-04-2023 08:54 PM
KKR vs SRH: पिछले मैच में चैंपियन गुजरात टाइटंस को उसके घर में पटकनी देने के बाद सुर्खियां बटोर रहे रिंकू सिंह आज अपने होम ग्राउंड पर उतरेंगे। ईडन गार्ड्सं पर आज कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। रिंकू ने गुजरात के खिलाफ मैच की अंतिम पांच गेंदों पर छक्के जड़कर केकेआर को अप्रत्याशित जीत दिलाई थी। कोलकाता के फैंस आज फिर से उनकी बैटिंग देखना चाहेंगे और संभव है कि रिंकू को बैटिंग ऑर्डर में थोड़ा ऊपर भी उतारा जाए। रिंकू अपनी लय जारी रखने के दबाव में होंगे तो हैदराबाद की टीम इस अटैकिंग बल्लेबाज को लेकर चिंतित होगी।
रसेल, राणा को लेकर चिंता केकेआर की दोनों जीत में उसके स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और कप्तान नीतीश राणा का खास योगदान नहीं रहा। रसेल ने पंजाब के खिलाफ पहले मैच में 19 गेंदों पर 35 रन बनाए थे लेकिन अगले दो मैचों में वह शून्य और एक रन ही बना पाए। यही हाल राणा का भी रहा है। साथ ही केकेआर ने अभी तक तीनों मैच में अलग-अलग ओपनिंग जोड़ियां आजमाई हैं और फिर से इसमें बदलाव की संभावना है।
दिग्गजों को दिखाना होगा दम एडेन मार्करम की अगुआई वाली टीम सनराइजर्स में हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी हैं और यह टीम कागजों पर मजबूत नजर आती है। सनराइजर्स के पास सीमित ओवरों के कई विशेषज्ञ खिलाड़ी हैं लेकिन वे पहले दो मैचों में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। उसने पिछले मैच में राहुल त्रिपाठी की नाबाद 74 रन की पारी के दम पर पंजाब को आठ विकेट से हराया था। इस जीत से उत्साहित ब्रायन लारा की कोचिंग वाली सनराइजर्स की टीम केकेआर को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान पर उतरेगी। त्रिपाठी फिर से बीच के ओवर्स में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि सनराइजर्स को ब्रुक और क्लासेन से भी अच्छे योगदान की उम्मीद रहेगी।
कोलकाता vs हैदराबाद हेड टु हेड (KKR vs SRH head to Head)
कुल मैच 23
सनराइजर्स जीता 8
कोलकाता जीता 15
कोलकाता vs हैदराबाद प्लेइंग-11 (KKR vs SRH Predicted Playing 11) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Predicted Playing 11): मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन
ईडन गार्डंस पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Kolkata Pitch Report) ईडन गार्डंस पर खेले गए आईपीएल के मौजूदा सीजन के पहले मैच की पहली इनिंग्स में ढेर सारे रन भी बने थे जबकि दूसरी में स्पिनर्स का जलवा रहा था। एक बार फिर यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है
नंबर्स गेम
5 पिछली आपसी भिड़ंत में में चार में कोलकाता को जबकि एक में हैदराबाद को जीत मिली है
22 विकेट सबसे ज्यादा दोनों टीमों के बीच आपसी भिड़ंत में हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने लिए हैं
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…