पंजाब और लखनऊ में जंग, जानिए कैसा है हेड टु हेड रिकॉर्ड और क्या हो सकती है प्लेइंग-11
Updated on
27-04-2023 08:26 PM
मोहाली: पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों ने सात में से चार मैच जीते हैं और कठिन होती जा रही प्लेआफ की दौड़ में अब हर मैच महत्वपूर्ण हो गया है। लखनऊ की पिच बल्लेबाजी के लिए आदर्श नहीं रही है और शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 136 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए हारने के बाद कप्तान केएल राहुल का स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय बना हुआ है।
पंजाब vs लखनऊ हेड टु हेड रिकॉर्ड
पंजाब: एक जीता
लखनऊ: एक जीता
कुल दो बार भिड़ंत हुई है
वुड तीन मैच नहीं खेलने के बावजूद उनके लिए सर्वाधिक विकेट ले चुके हैं। दूसरी ओर पंजाब किंग्स पिछले दो मैच हारने के बाद वापसी की कोशिश में होगी। नियमित कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण तीन मैच नहीं खेल सके लेकिन इस मैच में वापसी कर सकते हैं। पंजाब ने अपनी गलतियों से कुछ मैच गंवाए हैं लेकिन अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी।
शीर्षक्रम पर प्रभसिमरन सिंह और मैथ्यू शॉर्ट को टिककर खेलना होगा जबकि लियाम लिविंगस्टोन अभी तक अपनी लय में नहीं दिखे हैं। कार्यवाहक कप्तान सैम करन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया और वे इसे बरकरार रखना चाहेंगे। अर्शदीप सिंह नयी और पुरानी दोनों गेंद से प्रभावी रहे हैं। टीम को अब कैगिसो रबाडा और नाथन एलिस में से एक को चुनना होगा जो आसान नहीं है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…