मुगलिया सल्तनत में तख्त की लड़ाई... किसका बहेगा खून, कौन करेगा राज? देखें 'ताज' का ट्रेलर
Updated on
18-02-2023 08:50 PM
मुगलिया सल्तनत में तख्त की लड़ाई... लड़ाई ऐसी कि खून पर खून बहा दे, रिश्ते खत्म कर दे, बगावत छेड़ दे और धोखा दे...। इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' की कहानी। इसमें बादशाह अकबर के किरदार को नसीरुद्दीन शाह ने निभाया है और अदिति राव हैदरी 'अनारकली' बनी हैं। जी5 ऑरिजनल सीरीज को Ronald Scalpello ने डायरेक्ट किया है।
3 मार्च को रिलीज हो रही है वेब सीरीज
इसे सत्ता के लिए इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाइयों का गवाह माना जाता है। सम्राट अकबर के तीनों बेटों में मुगल सिंहासन पर बैठने के लिए लड़ाई होती है। इस भयानक युद्ध को कौन जीतेगा? ये आपको 3 मार्च 2023 को पता चलेगा।
इन स्टार्स ने निभाया है दमदार किरदार
इसमें नसीरुद्दीन शाह और अदिति राव हैदरी के अलावा धर्मेंद्र ने सलीम चिश्ती, Aashim Gulati ने प्रिंस सलीम, Taha Shah Badussha ने प्रिंस मुराद और शुभम कुमार मेहरा ने प्रिंस Daniyal का किरदार निभाया है। राहुल बोस ने मिर्जा हाकिम, संध्या मृदुल ने जोधा बाई, जरीना वहाब ने रानी रुकैया बेगम, पंकज सारस्वत ने अबू फजल और शिवानी टंकसले ने बख्तुन्निसा का दमदार किरदार निभाया है।
सलीम और अनारकली के प्यार की दास्तां
इस शो में आपको सलीम और अनारकली के प्यार की दास्तां भी देखने को मिलेगी। अनारकली पर कितने सितम ढाए गए, उन्होंने कितने जुल्म सहे, ये सब भी दिखाया जाएगा।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…