Select Date:

टीम इंडिया को चुनने में हो गई है BCCI से चूक? वेस्टइंडीज दौरे पर महंगी पड़ेंगी ये तीन गलतियां

Updated on 24-06-2023 10:23 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज की के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव की घोषणा की गई है। एक तरफ जहां सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की टीम से छुट्टी हुई है तो रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे युवाओं को मौका मिला है। वहीं संजू सैमसन और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों की भी वापसी हुई है।

हालांकि टीम के चयन के साथ बीसीसीआई ने कुछ ऐसे फैसले लिए जो काफी हैरान करने वाले हैं। बोर्ड के इन फैसले में अजिंक्य रहाणे को उप कप्तान बनाया जाना इसके अलावा भी दो ऐसी चूक हुई है जो वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के लिए भारी पड़ सकती है।

अजिंक्य रहाणे को बनाया गया उपकप्तान
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अजिंक्य रहाणे को उप कप्तान बनाया गया है। रहाणे की हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में वापसी की हुई थी। ऐसे में उनको उप कप्तान बनाए जाने का फैसला काफी चौंकाने वाला है। 35 साल के रहाणे ने बेशक घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई हो, लेकिन अगर भविष्य की बात करें तो बीसीसीआई को एक ऐसे खिलाड़ी को उप कप्तान बनाना चाहिए था जो आगे जाकर रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी बन सकता हो।

रोहित शर्मा अभी टीम के कप्तान हैं। उनकी उम्र भी 36 साल हो चुकी है। वहीं रहाणे का करियर भी अब अपने अंतिम चरण में हैं। ऐसे में किसी युवा खिलाड़ी को उप कप्तान नहीं बनाया जाना काफी हैरान करने वाला है।

अर्शदीप वनडे टीम में क्यों नहीं?

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी दमदार रहा है लेकिन बाएं हाथ के ही तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी टीम में शामिल नहीं किया जाना काफी चौंकाने वाला फैसला था। अर्शदीप अभी सिर्फ 24 साल के हैं। ऐसे में यह अच्छा मौका था कि उन्हें वेस्टइंडीज जैसे कमजोर टीम के खिलाफ निखरने का मौका मिलता ताकि इसी साल होने वाले विश्व कप के लिए टीम इंडिया के पास एक विकल्प रह सकता था।

कुलदीप यादव को नहीं मिली जगह
इसी साल कुलदीप यादव को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। वहीं वेस्टइंडीज दौरे पर रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को टीम में जगह मिली है। ये तीनों ही बॉलिंग के साथ बैटिंग की भी क्षमता रखते हैं लेकिन टीम में रिस्ट स्पिनर का भी होना जरूरी होता है। ऐसे में कुलदीप यादव की भी जगह बन सकती थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है।

टेस्ट टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, केएस भरत, इशान किशन, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, नवदीप सैनी।

वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव,उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.